योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं बी-टाउन की यह एक्ट्रेस, फैंस को करती हैं मोटिवेट

योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं बी-टाउन की यह एक्ट्रेस, फैंस को करती हैं मोटिवेट

एक्ट्रेस:-

आज अंतरराष्ट्रीय योग दिवस है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिका में योग दिवस मनाया और देशवासियों को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने योग की महत्ता को भी बताया। वहीं बॉलीवुड में योग का काफी क्रेज है। तमाम एक्टर-एक्ट्रेस जमकर योग करते हैं और स्वस्थ रहते हैं। आए दिन इनके वीडियो वायरल भी होते रहते हैं। आइए जानते हैं बॉलीवुड एक्ट्रेस किस तरह योग करती हैं और खुद को फिट रखती हैं।

एक्ट्रेस

आलिया भट्ट– ‘ब्रह्मास्त्र’ एक्ट्रेस आलिया भट्ट भी योग करना पसंद करती हैं। आलिया ने पिछले साल राहा नाम की एक बेटी को जन्म दिया है। डिलीवरी के डेढ़ महीने बाद आलिया भट्ट ने फिर से योग का सफर शुरू किया।

एक्ट्रेस

सारा अली खान– बॉलीवुड की अन्य अभिनेत्रियों की तरह सारा अली खान भी योग करना पसंद करती हैं। कभी सारा का वजन 96 किलो था, लेकिन एक्सरसाइज और डाइट के जरिए सारा ने काफी वजन कम कर लिया है। वह काफी समय से योग करती आ रहीं है।

एक्ट्रेस

शिल्पा शेट्टी– 48 साल की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी इतनी फिट हैं। वह योग के जरिए न सिर्फ खुद को फिट रखती हैं बल्कि लोगों को टिप्स भी देती हैं। उसके पास एक शिल्पा शेट्टी फिटनेस ऐप है, साथ ही ‘शिल्पा का योग’ नामक एक यूट्यूब चैनल है, जहां वह योग के बारे में बात करती हैं।

करीना कपूर– बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर योगा फ्रीक हैं। करीना कपूर अक्सर योग करते हुए अपनी तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह घर पर योग सेशन करती नजर आ रही हैं।

एक्ट्रेस

जैकलीन फर्नांडीज– जैकलीन फर्नांडीज भी योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं। एक्ट्रेस अपने योगाभ्यास की झलकियां अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर दिखाती रहती हैं।

मलाइका अरोड़ा– अपनी टोन्ड बॉडी और फिटनेस के लिए मशहूर मलाइका अरोड़ा के योग के क्रेज से हर कोई वाकिफ है। मलाइका अपने प्रशंसकों को स्वस्थ जीवन शैली जीने के लिए प्रेरित करती हैं। मुंबई में उनका अपना योग स्टूडियो भी है। वह फिटनेस पर एक किताब भी लिख रही हैं।

रकुल प्रीत सिंह– रकुल प्रीत सिंह बॉलीवुड की सबसे फिट अभिनेत्रियों में से एक हैं, जो योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं। रकुल प्रीत सिंह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी फिटनेस जर्नी की झलकियां शेयर करती रहती हैं।

दीया मिर्जा– 41 साल की दीया मिर्जा भी योग फ्रीक हैं। दीया योगा फ्रीक हैं और अक्सर उन्हें प्रकृति के बीच योग करते हुए देखा जाता है। वह सोशल मीडिया पर अपने योगाभ्यास की झलकियां दिखाकर लोगों को इसके लिए प्रेरित करती रहती हैं।

शहनाज गिल– ‘बिग बॉस’ फेम शहनाज गिल ने भी कुछ दिनों पहले योग करना शुरू किया है। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर योगा पोज में दो तस्वीरें शेयर की हैं और कैप्शन में लिखा है- ‘मैं अपने शरीर को शांति और आराम दे रही हूं।’

मीरा कपूर– शाहिद कपूर की पत्नी और मॉडल मीरा कपूर की फिटनेस का अंदाजा कोई नहीं लगा पाएगा कि वह दो बच्चों की मां हैं। मीरा योग के जरिए खुद को फिट रखती हैं। उनका सोशल मीडिया फीड योग की तस्वीरों और वीडियो से भरा पड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *