सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की जमकर हो रही तारीफ, जानिए क्या है वजह

सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा की जमकर हो रही तारीफ, जानिए क्या है वजह

नव्या नवेली नंदा:-

बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार लाइमलाइट में छाया रहता है। आजकल इनकी नातिन नव्या नवेली नंदा सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है। नव्या भले ही फिल्मी दुनिया से दूरी बनाई रखती है, लेकिन अपनी पर्सनल जिंदगी को लेकर अक्सर चर्चा में रहती है।

नव्या नवेली नंदा
नव्या नवेली नंदा

नव्या को कई बार बेहद सिंपल अंदाज में पब्लिकली स्पॉट किया गया और उनकी सादगी और समझदारी का जीता जागता प्रमाण हाल में देखने को मिला। एक इंटरव्यू के दौरान नव्या की हिंदी सुनकर सोशल मीडिया यूजर हैरत में पड़ गए। हर कोई उनकी प्रशंसा के पुल बांधते नजर आया। वहीं नव्या की अच्छी सोच की भी फैंस काफी तारीफ कर रहे हैं।

बता दें हाल ही में एक इंटरव्यू में नव्या ने साफ तौर पर कह दिया कि वो मौजूदा समय में एक्टिंग में करियर बनाने के लिए जरा भी नहीं सोचती। नव्या ने अपने बिजनेस और फ्यूचर विजन को लेकर चर्चा करते हुए कहा कि एक चीज के बारे में वो बार-बार सुना करती कि आप बेहद यंग हैं। आपके पास एक्सपीरियंस नहीं है, तो ऐसे में कैसे इन चीजों के बारे में काम कर सकते हो? क्या आप मेडिकल केयर, कानून जागरूकता और डोमेस्टिक वायलेंस के बारे में जानकारी रखती हैं।

नव्या नवेली नंदा
नव्या नवेली नंदा

नव्या का सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

उन्हें ऐसा लगता है कि अगर वो कुछ करने के लिए 80 साल तक रुकेंगी तो इस दुनिया का आखिर क्या होगा? उनकी जनरेशन का क्या होगा। उनके पास बेहद नॉलेज है और देश के 80 फीसदी लोग लगभग उन्हीं के ऐज के है। नव्या का सोशल मीडिया पर और वीडियो वायरल हो रहा है। वहीं वीडियो में नव्या का ये भी कहना था कि अगर उन्होंने 50 साल तक इंतजार किया तो इस जनरेशन का क्या होगा। अमिताभ के नातिन नव्या की इन बातों को सुनकर फैंस काफी प्रभावित हुए।

यूजर्स का रिएक्शन

वीडियो को देख कर एक यूजर्स का लिखना था- इससे अधिक दिमाग वाली स्टारकिड्स अब तक नहीं देखी। वहीं कुछ यूजर नव्या के शानदार हिंदी बोलने की कला की जमकर तारीफ कर रहे। फैंस नव्या की सोच और उनके विजन से भी फैंस काफी हद तक प्रभावित हुए। वैसे ये कहना जरा भी गलत नहीं होगा कि नव्या बेहद समझदार है। इस उम्र में इस कदर बातें करना और उनको बेहद गहराई से समझना ये सब दर्शाता है कि उनकी परवरिश कैसे हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *