रश्मिका और विजय की फैमिली को एक साथ डिनर करते देख फैंस ने लिए मजे, पूछा- क्या शादी पर चर्चा हो रही?

रश्मिका और विजय की फैमिली को एक साथ डिनर करते देख फैंस ने लिए मजे, पूछा- क्या शादी पर चर्चा हो रही?

रश्मिका और विजय :-

साउथ के एक्टर की लोकप्रियता दिनोंदिन बढ़ती जा रही है। इनमें विजय देवरकोंडा और अभिनेत्री रश्मिका मंदाना की जोड़ी लोगों को काफी पसंद आती है। सितारों की लव लाइफ के चर्चे आजकल काफी जोरों पर है। वहीं इनके फैंस इनकी शादी से जुड़ी अपडेट पाने के लिए काफी बेताब रहते है। वहीं, आजकल सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग तरह-तरह का कयास लगा रहे हैं। लोगों का मानना है कि क्या ये दोनों शादी करने के फिराक में है।

माना जा रहा है कि ये वीडियो दोनों स्टार्स की लंच डेट की दौरान का है। जहां पर दोनों अकेले नहीं बल्कि पूरे परिवार और करीबी दोस्तों के साथ में नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखकर यही लगता है कि टॉलीवुड सितारे अपने परिवार के साथ क्वालिटी ऑफ टाइम बिता रहे हैं। वहीं इस वीडियो से लोग अंदाजा लगा रहे हैं कि दोनों के परिवार वाले शायद उनकी शादी की तैयारियों को लेकर चर्चा कर रहे है।

रश्मिका और विजय

साउथ की पसंदीदा जोड़ी रश्मिका-विजय

मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वालों को पता होगा कि इस रूमर्ड जोड़ी की ऑनस्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को काफी पसंद आती है। ये साउथ सिनेमा की लोकप्रिय ऑनस्क्रीन जोड़ियों में गिनी जाती है। बता दें कि दोनों ने मिलकर गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी हिट फिल्में की है। इन फिल्मों में विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना दर्शको को बड़े पर्दे पर काफी पसंद आई थी। वहीं फिल्मों में काम करने के दौरान ही ये एक दूसरे को पसंद करने लगे थे। हालांकि दोनों ने अपने रिलेशनशिप को लेकर अभी तक कुछ भी पुख्ता तौर पर नहीं कहा है। लेकिन इन्हें अक्सर सार्वजनिक रूप से छुट्टियां मनाते हुए स्पॉट किया जाता है। इसी के चलते इनके अफेयर की खबरें अक्सर सुनने में आती है।

रश्मिका और विजय

रश्मिका और विजय के फिल्मी प्रोजेक्ट

विजय देवराकोंडा और रश्मिका मंदाना दोनों ही अपने फिल्मी प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी है। रश्मिका रणबीर कपूर की अभिनीत फिल्म ‘एनिमल’ में नजर आने वाली है। इसके साथ ही रश्मिका के पास ‘पुष्पा 2’ और डायरेक्टर वेंकी कुदुमुला की एक्टर नितिन के साथ भी फिल्म में नजर आने वाली हैं। साथ ही विजय देवराकोंडा का जिक्र करें तो वो इनकी अपकमिंग फिल्म ‘कुशी’ में अभिनेत्री समांथा रूथ प्रभु के साथ नजर आएंगे। विजय के अन्य फिल्मी प्रोजेक्ट में एक्टर गौतम तिन्नुरी और परशुराम की आने वाली फिल्मों में भी ये अपने अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *