राही मासूम रज़ा ने ‘महाभारत’ के डायलॉग लिखने से मना कर दिया था, बीआर चोपड़ा ने ये पैंतरा अपनाया

राही मासूम रज़ा ने ‘महाभारत’ के डायलॉग लिखने से मना कर दिया था, बीआर चोपड़ा ने ये पैंतरा अपनाया

राही मासूम रज़ा :-

ओम राउत निर्देशत ‘आदिपुरुष’ भले ही बड़े पर्दे पर रिलीज की जा चुकी है, लेकिन इसकी दुनियाभर में कड़ी आलोचना की जा रही है। आलोचना करने की एक खास वजह है। वो है इस फिल्म के डायलॉग्स। वहीं एक वो भी दौर था, जब अच्छे डायलॉग्स के चलते धारावाहिक को खासी लोकप्रियता मिलती थी। बीआर चोपड़ा की महाभारत में शानदार डायलॉग की वजह से राही मासूम रजा को खासी लोकप्रियता मिली। तो चलिए जानते हैं कि कैसे राही मासूम रज़ा ने महाभारत के लिए डायलॉग लिखने के लिए हामी भरी थी।

प्रभास की अभिनीत फिल्म ‘आदिपुरुष’ के तमाम डायलॉग्स अब बदले जा चुके हैं। आज के दौर में फिल्मों और सीरियल्स में भले ही डायलॉग को बेहद अधिक महत्व नहीं दिया जा रहा हो, लेकिन एक वो दौर था, जब टीवी पर महाभारत और रामायण जैसे सीरियल के डायलॉग लिखने के लिए सबसे अच्छे राइटर को चुना जाता था। ‘मैं समय हूं और आज महाभारत की कथा सुनाने वाला हूं।’ ये डायलॉग आज भी लोगों के जेहन में है। बीआर चोपड़ा की महाभारत को भारत में ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में लोगों ने काफी पसंद किया था। बता दें कि इस सीरियल के पटकथा राइटर राही मासूम ररज़ा को बनाया गया।

राही मासूम रज़ा

डायलॉग लिखने के लिए मना कर दिया था

बीआर चोपड़ा के महाभारत सीरियल को सफल बनाने में जितना हाथ कलाकारों का था, उतना ही योगदान सीरियल के संवादों का था। पौराणिक महाकाव्य को छोटे पर्दे पर दिखाने वाले पॉपुलर लेखक राही मासूम रज़ा ने इसके लिए जी तोड़ मेहनत की थी। हालांकि आपको ये जानकर काफी दिलचस्प लगेगा कि महाभारत के डायलॉग लिखने के लिए पहले मना कर दिया था।

इस तरह से तैयार हुए राही मासूम रज़ा

बता दें कि राही मासूम रज़ा से जब महाभारत के संवाद लिखने के लिए कहा गया तो उन्होंने इसके लिए हामी नहीं भरी। ऐसे में बीआर चोपड़ा को एक आइडिया आया और उन्होंने महाभारत के लेखक के रूप में राही मासूम रज़ा का नाम प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिक्लेयर कर दिया। फिर क्या था, हिंदू महाकाव्य का एक मुस्लिम लेखक होने पर लोग इसकी जमकर आलोचना करने लगे। शायद ये राही मासूम रजा की कमजोर नब्ज थी, क्योंकि वो खुद को गंगा का बेटा और हिंदू संस्कृत का पैरोकार मानते थे।

राही मासूम रज़ा

रज़ा के कई संवाद जीवंत बन गए

राही मासूम  महाभारत के डायलॉग लिखने के लिए सहमत हो गए। उन्होंने जो डायलॉग लिखे वो आज भी लोगों के जेहन में तरोताजा है। राही मासूम रज़ा ने कर्ण और कुंती के जो संवाद लिखे, उसने लोगों के दिलों को छू लिया। वहीं कृष्ण के किरदार के लिए जो डायलॉग लिखे गए वो अपने आप में काफी शानदार थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *