प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की दिल को छू लेने वाली बात, बेटी मालती के साथ बुक पढ़ते दिखे निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा ने शेयर की दिल को छू लेने वाली बात, बेटी मालती के साथ बुक पढ़ते दिखे निक जोनास

प्रियंका चोपड़ा:-

बॉलीवुड अदाकारा प्रियंका चोपड़ा ने फादर डे के खास मौके पर दिल को छू जाने वाला एक पोस्ट किया। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गए अपने इस स्पेशल पोस्ट में अभिनेत्री ने अपने ससुर पॉल केविन जोनस और अपने दिवंगत पिता अशोक चोपड़ा को लेकर दिल को छू जाने वाला नोट लिखा है। उन्होंने बेटी मालती मैरी के पापा निक और दादा के साथ फोटोज की एक सीरीज भी सोशल मीडिया अकाउंट में पोस्ट की है।

प्रियंका चोपड़ा

पहली फोटो में निक जोनास बेटी मालती के साथ बुक पढ़ते हुए देखे जा रहे हैं। दोनों किताब की ओर देख रहे हैं। एक अन्य फोटो में उनके ससुर मालती को गोद में लिए खड़े दिख रहे हैं। वहीं तीसरी फोटो में प्रियंका के पिता अशोक चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा साथ में नजर आ रहे।

फोटो को साझा करते हुए प्रियंका चोपड़ा ने बतौर कैप्शन में लिखा- यही आप के सबसे बड़े चैंपियन हैं। जब आप जीतेंगी तो इससे सबसे अधिक ये ही खुश होंगे। आप के आंसू इनके दिल को दुखा देता है। ये आपको कभी नहीं दिखाएंगे कि उन्हें किसी बात का जरा भी बुरा लगा है। आपकी खुशी में इनकी खुशी है। ये आपके दादा, डैड या पापा- आप जो भी बुलाना चाहे वो ये है। मैं आपसे बेहद प्यार करती हूं। निक मेरा होने के लिए आपको बेहद धन्यवाद मैं बेहद लकी हूं।

प्रियंका चोपड़ा

प्रियंका ने लिखा ये खास संदेश

वहीं प्रियंका ने अपने ससुर पॉल केविन जोनस के लिए यूं लिखा, ‘लव यू पापा, आप हमारे लिए बेहद स्पेशल रहेंगे।’ पोस्ट खत्म करते हुए प्रियंका का लिखना था, ‘हैप्पी फादर्स डे। हो सके तो उन्हें गले से लगा लेना। आई मिस यू। प्रियंका चोपड़ा का फिल्मी करियर मौजूदा समय में भी बुलंदियों पर है। अदाकारा के पास हॉलीवुड के अलावा गिने चुने फिल्मी प्रोजेक्ट पाइपलाइन में है। अदाकारा अपनी निजी जिंदगी में भी काफी खुशहाल है। इसका अंदाजा अदाकारा के सोशल मीडिया अकाउंट से लगाया जा सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *