परिणीति-राघव इस दिन शाही अंदाज में करेंगे शादी, राजस्थान में होंगे सात फेरे तो यहां होगा रिसेप्शन

परिणीति-राघव इस दिन शाही अंदाज में करेंगे शादी, राजस्थान में होंगे सात फेरे तो यहां होगा रिसेप्शन

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की सगाई के बाद से फैंस ये जानने के लिए बेताब हैं कि ये खूबसूरत जोड़ा शादी के बंधन में कब बंधेगा? ऐसे में उनके फैंस के लिए खुशखबरी है। दरअसल दोनों की शादी की तारीख तय हो गई है। मीडिया रिपोर्ट की मानें तो इनकी शादी 25 सितंबर को होगी। आपको मालूम होगा की परिणीति और राघव चड्ढा की सगाई 13 मई 2023 को दिल्ली में हुई थी। वहीं अब ये इसी साल शादी के बंधन में बंधने की योजना में है।

हालांकि आधिकारिक रूप से शादी की तारीख को लेकर अब तक कोई खुलासा नहीं हुआ है। सूत्रों की माने तो परिणीति की टीम ने शादी की तैयारियां भी अब शुरू कर दी है। वहीं एक रिपोर्ट का दावा है कि परिणीति अपनी शादी की तैयारी सितंबर के पहले हफ्ते से शुरू कर देंगी। ऐसा कहा जा रहा है कि ये शादी राजस्थान में रचाएगी, लेकिन इनका रिसेप्शन गुरुग्राम में आयोजित होगा।

पुराने दोस्त थे राघव

वहीं परिणीति के वर्क फ्रंट का जिक्र करें तो मौजूदा समय में ‘द ग्रेट इंडियन रेस्क्यू’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। ये अक्षय कुमार के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगी। परिणीति और राघव चड्ढा की लव स्टोरी का जिक्र करें तो दोनों पुराने बेहद पुराने दोस्त हैं, लेकिन उनके बीच नजदीकियां 2022 से काफी बढ़ गई थी।

फिल्म सेट पर आंखे चार हुई थी

परिणीति चोपड़ा पंजाब में फिल्म ‘चमकीला’ की शूटिंग पर थी। इसी बीच राघव परिणीति से मिलने सेट पर गए हुए थे। उसी समय दोनों एक दूसरे को पसंद करने लगे। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि परिणीति की अपनी बहन प्रियंका चोपड़ा की तरह बेहद शाही अंदाज में शादी के सात फेरे लेंगी। शादी में परिवार के लोगों के साथ ही खास दोस्त और बॉलीवुड इंडस्ट्री से लेकर राजनीति से ताल्लुक रखने वाले लोग शिरकत करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *