मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर इस इंफ्लुएंसर को कर रहे डेट, जानें एक-दूसरे के कनेक्शन के बारे में

मलाइका से ब्रेकअप के बाद अर्जुन कपूर इस इंफ्लुएंसर को कर रहे डेट, जानें एक-दूसरे के कनेक्शन के बारे में

कुशा कपिला सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और एक्ट्रेस है। वहीं ये आजकल काफी सुर्खियों में है। इन्हें सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना खासा पसंद है। ये अपने फैंस के एक से बढ़कर एक मजेदार पोस्ट साझा करती रहती है। पिछले कुछ समय से ये अपने पति जोरावर सिंह अहलूवालिया से तलाक को लेकर काफी चर्चा में छाई हुई है। वहीं कुशा कपिला ने हाल में ही सोशल मीडिया पर अपना रिएक्शन दर्ज किया है। कुशा के अर्जुन कपूर के साथ खबरों के चलते काफी सुर्खियों में है।

कुशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अपने तलाक के बारे में सबको बताया था। पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में छाई रहने वाली कुशा कपिला का नाम अब बॉलीवुड के एक्टर अर्जुन कपूर के साथ जुड़ने लगा है। अर्जुन कपूर को डेट करने की खबरों पर कुशा ने अपना रिएक्शन दर्ज किया है। मलाइका और अर्जुन कपूर की लव स्टोरी और ब्रेकअप के किस्से के बारे में बी- टाउन से ताल्लुक रखने वाले हर शख्स को पता है। वहीं दोनों ही इस पर रिएक्ट करना पसंद नहीं करते, लेकिन कुशा को अर्जुन कपूर की डेट की खबरों ने इस कदर परेशान कर दिया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इसे लेकर एक पोस्ट भी साझा किया है।

कुशा ने पोस्ट में अपना दर्द बयां किया

कुशा का लिखना था- रोज अपने बारे में इतनी बकवास चीज पढ़ कर मुझे खुद का फॉर्मल इंट्रोडक्शन कराना जरूरी है। मैं हर बार जब अपने आप बारे में इस कदर की बकवास पढ़ती हूं, तो बस यही प्रार्थना कर रही होती हूं कि इसे उनकी मम्मी ना पढ़े, जबकि सोशल लाइफ उनकी वैसे भी खराब चल रही है।

इसके चलते उड़ी थी अफवाह

गौरतलब है कि हाल ही में कुशा कपिला करण के घर में एक पार्टी में शिरकत में करने पहुंची थी। वहां पर अर्जुन कपूर भी मौजूद थे, लेकिन मलाइका अरोड़ा की उपस्थिति दर्ज नहीं हुई। यहीं की एक फोटो वायरल हुई थी, जिसमें सभी लोग कैमरे की तरफ पोज देते दिखाई दे रहे थे और अर्जुन कुशा की तरफ निगाहें किए हुए थे। इस फोटो के बाद से कुशा के साथ अर्जुन का नाम जोड़ा जाने लगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *