ब्रेकअप की खबरों के बीच लंच डेट पर स्पॉट हुए अर्जुन और मलाइका, यूजर्स बोले- इनका पैचअप हो गया?
पिछले चंद दिनों से बॉलीवुड के सितारे मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर के ब्रेकअप की खबरें सुर्खियों में है। लेकिन अब इस पर विराम लगता दिख रहा है। दरअसल दोनों को एक साथ लेट नाइट स्पॉट किया गया।
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले चंद दिनों से लगातार अपने ब्रेकअप की खबरों के चलते चर्चा में छाए हुए हैं। वहीं ब्रेकअप की खबरों ने उनके फैंस को भी काफी परेशान कर दिया है। लोगों को इन खबरों के पीछे की पूरी कहानी जानने की बेताबी है। लेकिन ऐसा लग रहा है कि जैसे मानों इन खबरों पर विराम लगाते हुए इन्होंने खुद अपने फैंस को सरप्राइज दे दिया है। बता दें कि हाल ही में इनको साथ में लंच डेट पर स्पॉट किया गया है।
View this post on Instagram
यूजर्स का रिएक्शन
दरअसल, अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा को एक साथ देखा गया था। दोनों लंच डेट पर थे। इस दौरान मलाइका सफेद रंग का शॉर्ट जंप सूट में नजर आईं तो अर्जुन ने काले रंग की टी-शर्ट और जींस में दिखे। वहीं अब इनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों को साथ में देखकर फैंस यहीं पूछ रहे है कि उनका पैचअप हो गया क्या?
ये रहा पूरा माजरा
इसी बीच ये भी सुनने में आ रहा है कि मलाइका के साथ ब्रेकअप की खबरों के अलावा अर्जुन कपूर और कुशा कपिला की डेटिंग की अफवाह भी सामने आ रही है। वहीं इस पर कुशा कपिला ने इस पर अपना रिएक्शन देते हुए लिखा था- रोज अपने बारे में बकवास पढ़ते हुए यहीं लगता है कि उन्हें अपने आप का एक फॉर्मल परिचय करवाना अब जरूरी हो गया है। उनका कहना था कि जब भी ऐसा कुछ पढ़ती है तो उनके दिमाग में यहीं आता है कि कहीं उनकी मम्मी ये सब न पढ़ ले। बता दें कि कुशा कपिला ने हाल ही में अपने पहले पति जोरावर के साथ अपने अलगाव की घोषणा की थी।