विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का ट्रेलर रिलीज, एक झलक देखकर भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ का ट्रेलर रिलीज, एक झलक देखकर भी खड़े हो जाएंगे रोंगटे

दुनिया की सबसे बड़ी महामारी कोरोना वायरस पर बनी फिल्म ‘द वैक्सीन वॉर’ इसी महीने रिलीज होने जा रही है। फिल्म की रिलीज से पहले इसका ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। विवेक अग्निहोत्री की फिल्म का ट्रेलर कुछ ऐसा है कि इस फिल्म को देखकर एक भारतीय होने के नाते गर्व भी महसूस होता है। भारतीय वैज्ञानिकों की दिन-रात की मेहनत से न सिर्फ भारत बल्कि पूरी दुनिया को कोरोना वायरस से राहत मिली।

जहां दुनिया भर के देश कोरोना वायरस से लड़ रहे हैं, वहीं भारतीय वैज्ञानिक लैब में वैक्सीन के लिए संघर्ष करते नजर आ रहे हैं। जब लोग कोरोना वायरस से मर रहे थे और उनके चेहरे पर चिंता और घबराहट के भाव थे, तब भारतीय वैज्ञानिक लैब में एक अलग ही युद्ध लड़ रहे थे और यह युद्ध लोगों को मौत से बचाने के लिए था।

कम बजट की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने की थी अच्छी कमाई

‘द वैक्सीन वॉर’ फिल्म को देश की पहली बायोसाइंस फिल्म भी कहा जा रहा है। इसमें नाना पाटेकर, अनुपम खेर, पल्लवी जोशी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होने जा रही है। द वैक्सीन वॉर से पहले विवेक अग्निहोत्री ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म्स लेकर आए थे, जिसने करोड़ों रुपए कमाए थे। फिर अब लोगों की निगाहें इस फिल्म पर भी टिकी हुई है। फिल्म कश्मीर फाइल्स कम बजट में बनी थी लेकिन फिल्म ने करोड़ों रुपये की कमाई भी की और लोगों ने इसे सराहा भी। अब देखना यह है कि द वैक्सीन वॉर फिल्म कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड तोड़ पाती है या नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *