‘फुकरे-3’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते दिखेंगे

‘फुकरे-3’ का ट्रेलर रिलीज, पंकज त्रिपाठी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते दिखेंगे

कॉमेडी फिल्म ‘फुकरे’ के थर्ड पार्ट ‘फुकरे-3’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। इसमें एक बार फिर पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा की तिकड़ी सबको हंसाएगी। ऋचा चड्ढा भी बोली पंजाबन बनकर लौटी हैं। फिल्म में पंकज त्रिपाठी कॉमेडी का जबरदस्त तड़का लगाते नजर आएंगे। बता दें, ‘फुकरे-3’ पहले 1 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब यह 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

मृगदीप सिंह लांबा के निर्देशन में बनी ‘फुकरे 3’ साल 2013 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। फिल्म में पुलकित सम्राट, अली फजल, ऋचा चड्ढा, प्रिया आनंद, मंजोत सिंह, वरुण शर्मा, पंकज त्रिपाठी जैसे कई सितारे लीड रोल में थे। फुकरे के 4 साल बाद 2017 में ‘फुकरे रिटर्न’ रिलीज हुई थी। अब पूरे 5 साल बाद फिल्म का तीसरा पार्ट रिलीज हो रहा है। हालांकि इस पार्ट में अली फजल नजर नहीं आएंगे।

पंकज त्रिपाठी के जन्मदिन के मौके पर ट्रेलर रिलीज

फिल्म की सभी लीड स्टार कास्ट ने ‘फुकरे 3’ के ट्रेलर लॉन्च से पहले एक छोटा सा अनाउंसमेंट वीडियो पोस्ट किया था। इस वीडियो में पुलकित सम्राट, मनजोत सिंह, वरुण शर्मा और ऋचा चड्ढा ने बताया कि फिल्म 28 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। वहीं, आज पंकज त्रिपाठी के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *