शिल्पा शेट्टी ने पति की पहचान को छिपाने के लिए अपनाया ये जुगाड़, इस अवतार में नजर आई एक्ट्रेस

शिल्पा शेट्टी ने पति की पहचान को छिपाने के लिए अपनाया ये जुगाड़, इस अवतार में नजर आई एक्ट्रेस

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी कई दशकों से बॉलीवुड पर राज कर रही है। एक्ट्रेस अपने निजी जिंदगी में काफी धार्मिक भी है। गणेश चतुर्थी का उत्सव चल रहा है। शिल्पा इस खास त्योहार को मनाने के लिए काफी उत्साहित रहती है। ये हर साल बड़े ही उमंग और जोश से इस समारोह को मानती है। इस बार भी अदाकारा इस त्योहार को मनाने जा रही है।

हाल में ही इनको मुंबई में एक मूर्ति कार्यशाला से गणेश भगवान की मूर्ति घर लाते हुए देखा गया। इस दौरान शिल्पा देसी अवतार में नजर आई। वो अपने पति बिजनेसमैन राज कुंद्रा के साथ सड़कों पर एक मूर्ति की दुकान के बाहर खड़ी हुई दिखी।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

देशी अवतार में नजर आई शिल्पा

शिल्पा और राज ने अपने घर मूर्ति ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अदाकारा बॉटल हरे रंग का अनारकली सूट पहन रखा था। जिसको इन्होंने रंगीन धारीदार दुपट्टे के साथ पेयर किया था। भारतीय लुक को कंप्लीट करने के लिए इन्होंने माथे पर एक छोटी सी बिंदी लगा रखी थी। इस दौरान अदाकारा को खुले बालों में देखा गया। वहीं उनके पति राज कुंद्रा ने डेनिम की एक जींस के साथ ऑरेंज कलर का कुर्ता पहन रखा था। हालांकि राज ने अपना चेहरा मास्क से ढक रखा था। चेहरे को छुपाने के लिए इन्होंने एक बड़े साइज की हुडी पहन रखी थी। वहीं जैसे ही इनको भगवान गणेश की मूर्ति के साथ वर्कशॉप के बाहर देखा गया। कैमरा पर्सन उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब हो गए।

शिल्पा के फिल्मी प्रोजेक्ट

शिल्पा शेट्टी के अभिनय का करियर हमेशा से ही ऊंचाइयों पर रहा है। इनके फिल्मी करियर की शुरुआत 1993 में थ्रिलर ‘बाजीगर’ से हुई थी। इस फिल्म में शाहरुख खान भी नजर आए थे। एक्टिंग से ब्रेक लेने और विदेश जाने से पहले अदाकारा को आखिरी बार फिल्म ‘दोस्ताना’ में एक खास भूमिका निभाते हुए देखा गया था। एक्ट्रेस शिल्पा योग को खासा तवज्जो देती है। वहीं साल 2014 के बाद 2021 में ‘हंगामा 2’ से अदाकारा में बड़े पर्दे पर वापसी की थी। इस फिल्म के बाद 2022 में शिल्पा की अभिनेत्री फिल्म निकम्मा में नजर आई। इस शिल्पा ने कन्नड़ फिल्म केडी में भी देखा गया। हालिया समय में ये अपनी अपकमिंग फिल्म ‘सुखी’ को लेकर काफी चर्चा में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *