शाहरुख खान की फीमेल फैंस ने सारेआम कर दी ऐसी हरकत, फैंस बोले- जेल में बंद कर दो

शाहरुख खान की फीमेल फैंस ने सारेआम कर दी ऐसी हरकत, फैंस बोले- जेल में बंद कर दो

शाहरुख खान:-

बॉलीवुड के ‘पठान‘ को लेकर फैंस की दीवानगी देखते ही बनती है। वहीं आपको पता होगा कि किंग खान जहां भी कदम रखते हैं, वहां पर फैंस की लंबी लाइन लगनी शुरू हो जाती है। शाहरुख की फीमेल फैंस बड़ी तादाद में है और वो अभिनेता पर मर मिटने के लिए भी तैयार रहती हैं। इसका अंदाजा शाहरुख खान के लेटेस्ट विडियो से लगाया जा सकता है, जो कि इंटरनेट पर बड़ी तेजी से वायरल वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि शाहरुख खान दुबई में एक इवेंट में शामिल होने पहुंचे थे। यहां पर उन्हें अपने दोस्त के रियल स्टेट ब्रांड का प्रमोशन करना था।

शाहरुख खान

शाहरुख खान ने इवेंट में शामिल हुए बहुत से लोगों से बकायदा मुलाकात की। इसमें उनके फैंस भी शामिल थे। किंग खान को अपनी आंखों के सामने देख एक फीमेल फैंस से रहा न गया। उसने सरेआम शाहरुख को किस कर दिया। ये महिला शाहरुख खान को देखकर इस कदर एक्साइटेड हो गई कि वो शाहरुख से हाथ मिलाने आई थी, लेकिन किस करके वहां से रवाना हुई। इसी का वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।

मैनेजर और बॉडीगार्ड में साथ में थे

वीडियो में देखा जा सकता है कि शाहरूख खान अपनी मैनेजर पूजा ददलानी और बॉडीगार्ड्स के साथ बैकस्टेज एरिया में नजर आ रहे हैं। इसी बीच उनका एक फैंस उनसे हाथ मिलाता है और उनके हाथ पर किस करता है। इसके ठीक बाद एक महिला आती है और शाहरुख से किस करने की इजाजत मांगती है। इससे पहले अभिनेता कुछ कह पाते महिला उनके गाल पर एक जोरदार किस करके वहां से लौट आती है।

शाहरुख खान

फैंस का रिएक्शन

शाहरुख  का रिएक्शन का जिक्र करें तो वो मुस्कुराते हुए नजर आए। साथ ही फीमेल फैंस खुशी के मारे फुले नहीं समा रही थी। देखा जा सकता है कि महिला हंसती हुई वहां से वापस जाती नजर आ रही है। जबकि शाहरुख खान के फैंस को महिला का इस कदर किस करना जरा भी पसंद नहीं आया। एक फैंस ने गुस्से में आकर ये तक कह दिया कि इस महिला को तो जेल में बंद कर देना चाहिए।

फैंस को निराश नहीं करते अभिनेता

फैंस में शाहरुख को लेकर कितनी दीवानगी है, इसे बयां कर पाना मुश्किल है क्योंकि अभिनेता के घर के बाहर सैकड़ों की तादाद में फैंस शाहरुख की एक झलक पाने के लिए इकट्ठा होते हैं। वहीं शाहरुख भी अपने फैंस को जरा भी निराश नहीं करते। अभिनेता अपने बंगले मन्नत से बाहर आकर फैंस से अक्सर मिलते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *