अनुष्का शर्मा को ढीले-ढाले आउटफिट्स में देख यूजर्स ने पूछे मजेदार सवाल, देखें वायरल वीडियो
बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी सोशल मीडिया पर अक्सर चर्चा का विषय बनी रहती है। हालिया समय में उनके चर्चा में होने की एक खास वजह है। दरअसल अनुष्का बेहद जल्द दोबारा से मां बनने वाली है। एक्ट्रेस को अस्पताल के बाहर भी आते-जाते देखा गया है। हालांकि कपल ने इन खबरों की पुष्टि अब तक नहीं की है, लेकिन यूजर्स की तेज नजरों से भला कौन बच पाया है।
हाल में इनका एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें अनुष्का का बेबी बंप साफ तौर पर नजर आ रहा है। इस बीच यूजर्स पूछते दिखे कि कौन सा महीना चल रहा है? अनुष्का का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
क्या अनुष्का वाकई प्रेग्नेंट है?
सोशल मीडिया पर अनुष्का और विराट का एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है, जिसमें अनुष्का ब्ब्लैक शॉर्ट आउटफिट में नजर आई। ये ड्रेस बेहद ढीली थी। इस बीच विराट अनुष्का का हाथ पकड़ कर आगे ले जाते दिखे। वीडियो में अनुष्का का बेबी बंप साफ नजर आया। इस दौरान एक्ट्रेस और क्रिकेटर दोनों के चेहरे पर मुस्कान थी। वीडियो में एक्ट्रेस का बेबी पंप देखकर यूजर के कयास और पुख्ता हो गया। हालिया समय में लोग उनके होने वाले बच्चों के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। यहीं नहीं अनुष्का से प्रेगनेंसी का कौन सा महीना चल रहा है? इसके बारे में भी कमेंट के जरिए पूछते दिखे।
यूजर्स का रिएक्शन
एक यूजर का लिखना था- मतलब की प्रेगनेंसी वाली खबर एकदम सही थी। एक अन्य यूजर ने कुछ यूं लिखा- देख कर तो यही लग रहा है कि वो हमेशा ढीले कपड़े पहनती है, लेकिन ये बेबी बंब जैसा दिख रहा है। इसी बीच एक यूजर ने कपल के ऑफिशियल करने की बात कही। उनका कहना था कि पहले उन्हें खुशखबरी ऑफिशियल करने तो दो। बाकी भगवान उन पर अपनी कृपा बनाए रखें। अरे तभी तो भाभी जी मैच देखने के लिए नहीं आती है।