सारा अली खान ने अपनी केदारनाथ यात्रा की एक झलक शेयर की, फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की आई याद
![सारा अली खान ने अपनी केदारनाथ यात्रा की एक झलक शेयर की, फैंस को सुशांत सिंह राजपूत की आई याद](https://bollywoodjerk.com/wp-content/uploads/2023/10/sara-jpg.webp)
सारा अली खान का एक लेटेस्ट वीडियो इंटरनेट पर छाया हुआ है। इसमें अदाकारा ने केदारनाथ यात्रा की एक छोटी सी झलक दिखाई है। सारा के इस वीडियो को देखने के बाद फैंस एक तरफ जहां एक्ट्रेस की जमकर तारीफ कर रहे हैं। वहीं उन्हें उनके पसंदीदा अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद भी सताने लगी है।
अली खान की गिनती बॉलीवुड में एक बेहद टैलेंटेड अभिनेत्री में की जाती है। इन्होंने कई फिल्मों के जरिए लोगों का दिल जीता है। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है, वो अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ से जुड़ी अपडेट फैंस से अक्सर शेयर करती रहती हैं। हाल में ही सारा ने केदारनाथ की यात्रा की चंद तस्वीरें शेयर की है।
View this post on Instagram
सारा ने शेयर की केदारनाथ यात्रा की झलक
दरअसल, सारा ने अपने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, जिसमें वो अमरनाथ के एक कोने से दूसरे कोने तक जाती हुई नजर आ रही है। इस बीच एक्ट्रेस लोकल जगह पर साग काटती हुई भी देखी गई। यहीं नहीं इनको कभी ध्यान लगाते तो कभी साधु-संतो का आशीर्वाद लेते हुए में देखा गया।
ठंडे पानी के जमकर मस्ती की
इस बीच सारा की सादगी देखते ही बन रही थी। वो कभी नदी के पानी में चेहरा धोते हुए तो कभी खेलते और कहते दिखी कि सुबह-सुबह ठंडे पानी से स्नान करो, तो इससे दिमाग तेज हो जाता है। सारा की ये अमरनाथ यात्रा का वीडियो अब लोगों को खासा पसंद आ रहा है।
फैंस को सुशांत सिंह राजपूत याद आने लगे
सारा अली खान के इस मस्ती भरे वीडियो को फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं। इसी बीच एक फैंस ने इस वीडियो पर कमेंट किया- ईस्ट हो या फिर वेस्ट, सारा इज बेस्ट।’ इस अमरनाथ यात्रा का वीडियो देखकर लोगों को सुशांत सिंह राजपूत की यादें ताजा हो गई। वो भावुक हो गए। एक यूजर ने लिखा- इस वीडियो को देख वो सुशांत को मिस कर रहे हैं। दूसरे यूजर का लिखना था- वाह दीदी आपने तो सुशांत सर की याद दिला दी।