ऐश्वर्या संग तलाक की खबरों के बीच घटी एक और अद्भुत घटना, सलमान ने गर्मजोशी से अभिषेक को दी जादू की झप्पी

ऐश्वर्या संग तलाक की खबरों के बीच घटी एक और अद्भुत घटना, सलमान ने गर्मजोशी से अभिषेक को दी जादू की झप्पी

मनोरंजन की दुनिया के जाने-माने निर्माता आनंद पंडित ने 25 दिसंबर को अपना 60वां जन्मदिन मनाया। इसके एवज में इन्होंने सितारों को एक शानदार पार्टी दी थी, जिसमें कई दिग्गज सितारे शामिल हुए थे। इसी पार्टी में कुछ ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसे देखने के बाद हर कोई हैरानी में पड़ गया।

आनंद पंडित के बर्थडे पार्टी में कुछ ऐसा हुआ, जिसका किसी को भी अंदाजा नहीं था। आनंद की पार्टी में सलमान खान, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन शामिल हुए थे। इसी बीच सलमान को पार्टी में अमिताभ और अभिषेक ने बेहद गर्म जोशी से गले मिलते देखा गया और यहीं वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

सलमान से मंच पर अभिषेक को गले से लगाया

आनंद पंडित के बर्थडे का ये एक इंसाइड वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। इसमें बिग बी और अभिषेक बच्चन जन्मदिन मनाने वाले पंडित के साथ मंच पर नजर आ रहे हैं। सोनू निगम के प्रदर्शन तब हुआ, जब सलमान और साजिद नाडियाडवाला उनसे मिलने अभिवादन करने मंच पर जा पहुंचे। इसी बीच कुछ ऐसा हुआ, जिसको किसी की उम्मीद ना थी। दरअसल सलमान ने अभिषेक बच्चन और अमिताभ बच्चन को गले लगाया। वहीं अभिषेक और सलमान एक दूसरे से बातचीत करते नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

कभी बिगड़ा सलमान और अभिषेक का रिश्ता

बी-टाउन से ताल्लुक रखने वालों को पता होगा कि जब से अभिषेक बच्चन की नजदीकियां ऐश्वर्या राय से बढ़ी गई थी। तब से अभिषेक सलमान के बीच में बातचीत होना ही बंद हो गई थी। हर मौके पर दोनों एक दूसरे को नजर अंदाज करते नजर आते थे। अभिषेक की शादी के बाद ऐसा नजारा पहली बार देखने को मिला है जब सलमान ने अभिषेक को गले से लगाया है।

कभी सलमान-ऐश्वर्या थे रिलेशनशिप में

आपको पता होगा कि सलमान और ऐश्वर्या कभी रिलेशनशिप में थे और उनका रिश्ता एक बदसूरत मोड़ पर आकर खत्म हो गया था। सलमान खान से ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या का नाम कई एक्टर के साथ जुड़ा था। वहीं बाद में ऐश्वर्या की जिंदगी में अभिषेक बच्चन की एंट्री हुई और इनका रिश्ता आगे बड़ा और इन्होंने शादी रचा ली। मौजूदा समय में दोनों की एक बेटी है। आराध्या बच्चन लेकिन हालिया समय में अभिषेक और ऐश्वर्या की तलाक की खबरें सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियों में है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *