ब्यूटी क्वीन बनीं रेखा ने पैपाराजी को जड़ा थप्पड़, फैंस बोले- अब ये नहीं नहाएंगा

ब्यूटी क्वीन बनीं रेखा ने पैपाराजी को जड़ा थप्पड़, फैंस बोले- अब ये नहीं नहाएंगा

आंखों की मस्ती के मस्ताने हजार हैं… रेखा की मस्ती का अंदाज आज भी लोगों के दिलों पर राज करता है। ग्लोबल स्पा अवॉर्ड्स 2023 में जब रेखा ने रेड कार्पेट पर एंट्री की तो हर कोई देखता रह गया। सिल्क साड़ी के साथ सूट को बेहद स्टाइलिश तरीके से कैरी कर रेखा ने फैशन के मामले में सभी हसीनाओं को मात दे दी। इवेंट में फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा रेखा की ड्रेस संभालते नजर आए।

बालों में सिन्दूर गजरा, हाथ में बैग और मैचिंग चूड़ियां, वाह, रेखा कमाल लग रही हैं। इवेंट में रेखा ने ऑफ व्हाइट साड़ी के साथ गोल्डन फुल स्लीव्स सूट बेहद स्टाइलिश अंदाज में पहना था। रेखा ने साड़ी की तरह धोती और उस पर गोल्डन हील्स पहनी हुई है। सिल्क ड्रेस में लिपटी रेखा किसी अप्सरा से कम नहीं लग रही थीं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

रेखा 68 साल की उम्र में कमाल लग रहीं

68 साल की उम्र में भी रेखा लोगों को अपना दीवाना बना रही हैं। रेखा पर नजर पड़ते ही सारे कैमरे उनकी तरफ घूम जाते हैं। यहां तक कि पैपराजी भी उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं। जब एक क्रेजी पैपराजी फैन ने रेखा के साथ सेल्फी लेनी चाही तो रेखा ने उसके गाल पर प्यार से थोड़ा तमाचा मारा।

रेखा को देख फैंस दीवाने हो गए

रेखा के इस वीडियो ने सोशल मीडिया पर फैन्स का दिल जीत लिया है। रेखा का ये अंदाज देख फैंस कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- अब ये नहीं नहाएगा। फैंस रेखा की सादगी और उनके अंदाज की जमकर तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि ये लड़का कितना भाग्यशाली है।

शाहरुख-दीपिका भी हैं रेखा के दीवाने

इस साल की शुरुआत में रेखा टीवी शो ‘गुम है किसी के प्यार में’ के प्रमोशनल वीडियो में नजर आई थीं। हाल ही में रेखा वोग अरेबिया के जुलाई/अगस्त 2023 कवर पेज पर मनीष मल्होत्रा की ड्रेस में नजर आईं। बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण से लेकर शाहरुख खान तक हर कोई रेखा का फैन है। रेखा अपनी एक्टिंग, डांस और क्लासिक अंदाज से लोगों को आसानी से मोहित कर लेती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *