राखी सावंत पर टूटा दुखों का पहाड़, फोटोग्राफर्स के सामने गिड़गिड़ाते हुए बोली- वो आदिल का इंटरव्यू ना करें, सहेली के पति से हुआ प्यार, गर्भवती होने के बाद कर ली शादी! जानें इस एक्ट्रेस की जिंदगी की कहानी

राखी सावंत पर टूटा दुखों का पहाड़, फोटोग्राफर्स के सामने गिड़गिड़ाते हुए बोली- वो आदिल का इंटरव्यू ना करें, सहेली के पति से हुआ प्यार, गर्भवती होने के बाद कर ली शादी! जानें इस एक्ट्रेस की जिंदगी की कहानी

राखी सावंत के ऊपर इन दिनों एक से बढ़कर एक दुखों का पहाड़ टूट रहा है। हाल में ही इनकी मां का निधन हो गया था। वहीं अब ये अपने निजी जिंदगी को लेकर काफी सुर्खियों में है। दरअसल, राखी की शादी टूटने की कगार पर है। उन्होंने कहा कि उनकी शादी टूटने वाली है क्योंकि आदिल का किसी और लड़की के साथ अफेयर चल रहा है।

राखी को इस बात का डर सता रहा है कि कहीं आदिल उसे तलाक ना दे दे। वहीं राखी ने अपनी तरफ से आदिल को खुले तौर पर चुनौती दे दी है कि अगर उसने उसके साथ वैसा किया तो वो दुनिया की हर कोर्ट में जाकर अपने लिए न्याय की गुजारिश करेंगी। उन्होंने मीडिया से भी अपील की है कि वो आदिल का इंटरव्यू ना कवर करें। इसके लिए वो फोटोग्राफर के पैरों पर भी जा गिरी। इसी का वीडियो सोशल मीडिया पर आजकल वायरल हो रहा है।

जाने-माने फोटोग्राफर विरल आदिल के इंस्टाग्राम अकाउंट से ये वीडियो साझा किया गया है। इसमें राखी को रोते-बिलखते हुए देखा जा सकता है। वो ऐसा कहती हुई नजर आ रही है कि वो अल्लाह से मांगेगी और 30 दिन रोजे भी रखेंगी। उमराह करेंगी। वो उनकी सच्ची बीवी है और बेहद सच्चाई के साथ उन्होंने इस्लाम को कबूल किया है। आदिल सुधर कर उनके पास जरूर आएंगे।

उन्होंने खुद को आदिल को सौंप दिया- राखी

राखी का कहना है कि अगर आदिल उनके साथ वफादार नहीं है तो वो कहना चाहती हैं कि उन्होंने आदिल को अपना खून दिया है। आदिल के लिए उन्होंने सब कुछ सौंप दिया है। उनके ऊपर जो गुजरी है वो कभी किसी के साथ न हो। आदिल उन्हें तलाक नहीं दे सकते। वो दुनिया की हर कोर्ट में जाएगी। अल्लाह की कोर्ट में जाकर दुहाई देगी। तलाक की धमकी उन्हें जरा भी मत देना।

सहेली के पति से हुआ प्यार, गर्भवती होने के बाद कर ली शादी! जानें इस एक्ट्रेस की जिंदगी की कहानी

मलाइका अरोड़ा की बहन अमृता अरोड़ा का बॉलीवुड करियर बहुत ज्यादा उल्लेखनीय नहीं रहा है। उन्होंने अभी तक 22 फिल्मों में अभिनय किया है। अमृता 45 साल की हैं और सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। फिल्मों के साथ-साथ अमृता रियलिटी शो में भी हिस्सा लेती हैं। लेकिन उनकी निजी जिंदगी के बारे में अधिकतर लोगों के पता नहीं है। आइए जानते हैं उनकी लव लाइफ के बारे में।

अमृता ने साल 2009 में बिजनेसमैन शकील लड़क से शादी की थी। शकील और अमृता कॉलेज के दिनों से दोस्त थे। हालांकि शकील की शादी किसी और लड़की से हो गई थी। बाद में उनका तलाक हो गया और उन्होंने अमृता से शादी कर ली। उस वक्त शकील की पूर्व पत्नी ने कई आरोप लगाए थे। मीडिया में ऐसी खबरें आई थीं कि इस अफेयर की वजह से इनकी शादी टूट गई। हालांकि शकील की पत्नी निशा और अमृता भी अच्छे दोस्त थे।

अमृता का परिवार धर्म और संस्कृति की मिसाल

अमृता का परिवार जाति, धर्म और संस्कृति की एकता की एक मिसाल है। अमृता की मां जॉयस पॉलीकार्प एक मलयाली ईसाई हैं। जबकि अमृता के पिता अनिल अरोड़ा पंजाबी हैं। अमृता के पति शकील एक मुस्लिम परिवार से आते हैं। अमृता की बड़ी बहन मलाइका अरोड़ा की शादी अरबाज खान से हुई थी।

अमृता अरोड़ा ने अपने करियर की शुरुआत महज 22 साल की उम्र में ही कर दी थी। अमृता ने अपनी बड़ी बहन मलाइका की राह पर चलकर एक वीडियो जॉकी के रूप में अपना करियर शुरू किया। इसके बाद अमृता ने 22 फिल्में की हैं। उनकी पहली फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली, लेकिन अमृता सुर्खियों में आ गईं।

क्रिकेटर उस्मान से हुआ था अफेयर

साल 2004 में अमृता का अफेयर पाकिस्तान में पैदा हुए इंग्लिश क्रिकेटर उस्मान से हुआ था। उस्मान उस समय क्रिकेट मैच खेलने भारत आए थे। यहीं से दोनों की मुलाकात हुई। साल 2008 में हिंदुस्तान टाइम्स से बातचीत में अमृता ने कहा था कि मुझे उस्मान से प्यार हो गया था। उसी की वजह से क्रिकेट मेरा दूसरा प्यार बन गया।

शादी से पहले अमृता थी प्रेग्नेंट

उस्मान उस वक्त भारत दौरे पर थे और दोनों हाई प्रोफाइल पार्टियों में जा रहे थे। उस्मान का भाई बॉलीवुड में पैर जमाने की कोशिश कर रहा था, जिसमें अमृता ने भी उसकी मदद की। हालांकि साल 2006 में दोनों के रिश्तों में एक नया मोड़ आया। अमृता का दिल अब शकील पर आ गया। इससे शकील की शादी में दिक्कतें आने लगीं। शकील ने 2008 में अपनी पत्नी निशा को तलाक दे दिया। माना जा रहा है कि शादी से पहले अमृता प्रेग्नेंट हो गई थी।

अमृता ने की थी तीन तरीके से शादी

तलाक के बाद निशा ने कई आरोप लगाए, जिसमें उन्होंने शकील और अमृता के अफेयर को तलाक की वजह बताया था। हालांकि, शकील और अमृता ने मुंबई में ग्रैंड वेडिंग की थी। अमृता ने तीन धार्मिक शादियां की थीं। पहली शादी क्रिश्चियन रीति से हुई थी। जिसमें करीना कपूर और अर्पिता खान ब्राइड्समेड बनीं और बड़ी बहन मेड ऑफ ऑनर बनीं। इसके बाद निकाह और फिर पंजाबी रीति-रिवाज से शादी की रस्में अदा की गईं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *