नफरत फैलाना अब बंद करो…कंगना रनौत के ट्वीट का मुंहतोड़ जवाब देते नजर आए पंजाबी सिंगर शुभ

नफरत फैलाना अब बंद करो…कंगना रनौत के ट्वीट का मुंहतोड़ जवाब देते नजर आए पंजाबी सिंगर शुभ

पंजाबी सिंगर शुभ पिछले कुछ महीनों से गलत वजह से सुर्खियों में बने हुए है। इन्होंने हाल में नए विवाद को हवा दे दी है। पंजाब का नक्शा और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तस्वीर को लेकर बॉलीवुड की क्वीन यानी कंगना रनौत सिंगर शुभ पर नाराजगी जाहिर की है। वहीं अब सिंगर ने इंस्टाग्राम पर एक लेटेस्ट पोस्ट साझा किया है। इस दौरान सिंगर का लिखना था कि अब नफरत फैलाना बंद करो।

गौरतलब है कि पंजाबी सिंगर शुभ बीते कुछ समय से लगातार सुर्खियों में छाए हुए हैं। वहीं हाल में उनको एक हुडी को लेकर सोशल मीडिया पर पूरी तरह से ट्रोल किया जा रहा। दरअसल सिंगर शुभ का हाल में ही लंदन में एक म्यूज़िक कॉन्सर्ट था। वहीं से उनका एक वीडियो खासा वायरल हो रहा है, जिसमें वो पंजाब के नक्शे और भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या की तारीख और तस्वीर वाली हुडी पहने दिख रहे हैं। इसी चीज को लेकर कंगना रनौत ने भी सिंगर शुभ को जमकर खरी खोटी सुनाई। इसी दौरान सिंगर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लेटेस्ट पोस्ट साझा की है।

मालूम होगा कि इससे पहले भी भारत के विवादित नक्शे की तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर किए जाने के चलते सिंगर शुभ विवादों में छा गए थे। जहां सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा। वहीं सिंगर के तमाम जगहों पर कंसर्ट भी कैंसिल हो गए थे।

सिंगर का रिएक्शन

हुडी विवाद के लेकर खड़े हुए विवाद के बीच पंजाबी सिंगर शुभ में इंस्टाग्राम पर लंदन म्यूज़िक कॉन्सर्ट के एक नहीं बल्कि दो वीडियो साझा किए हैं। इसके साथ ही स्टोरी शेयर कर कर कुछ यूं लिखा- वो चाहे कुछ भी क्यों ना करे, लोग उनके खिलाफ कुछ ना कुछ मुद्दा ढूंढ ही लेते हैं। इस बीच उन्होंने बताया कि लंदन में उनके पहले लाइव कॉन्सर्ट के बीच कुछ लोगों ने उनकी तरफ तमाम कपड़े, ज्वेलरी और फोन फेंके थे।

इस बीच सिंगर का लिखना था कि उन्होंने ये नहीं देखा कि उनकी तरफ क्या फेंका जा रहा है। उनकी टीम पिछले चंद महीनों से काफी मेहनत कर रही है। इस बीच हाथ जोड़ने वाली इमोजी साझा करते हुए उन्होंने लिखा- नफरत और नेगेटिव फैलाना अब बंद करो।

कंगना रनौत का ट्वीट

कंगना रनौत ने एक ट्वीट करते हुए सिंगर शुभ के ट्वीट पर तमाम सवाल उठाए। उन्होंने शुभ की हुडी पहने वाले वीडियो को साझा करते हुए लिखा कि एक वृद्ध महिला की कायरतापूर्ण का जश्न मनाया जा रहा, जिनको शायद उन्होंने अपनी ही सुरक्षा के लिए तैनात किया था। वो आप पर पूरा विश्वास करते हैं, लेकिन आप इस विश्वास का फायदा उठाते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *