बेटी मालती मेरी जोनास को गोद में लेकर लंच पर निकल पड़ी प्रियंका चोपड़ा, यूजर्स बोले- पापा की तरह प्यारी है
प्रियंका चोपड़ा आजकल काफी चर्चा में है। इसके पीछे कोई खास वजह नहीं है। अदाकारा अक्सर अपनी फैमिली के साथ क्वालिटी समय बिताती नजर आती हैं। इसी की फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल भी होती है। वहीं हाल के दिनों में प्रियंका को निक जोनास कॉन्सर्ट में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए देखा गया। वहीं अब ये अपनी बेटी मालती मेरी जोनास के साथ लंच का लुफ्त उठाती नजर आई। जब ये लॉस एंजिल्स में एक रेस्टोरेंट से बाहर निकली तो उनके साथ उनके दोस्त भी इनके साथ शामिल हो गए।
बता दें कि इंस्टाग्राम पर एक फैन पेज में दोनों की फोटोज साझा करते हुए कुछ यूं लिखा गया- प्रियंका और मालती वेस्ट हॉलीवुड में अपने दोस्तों और परिवार के साथ सेकोनी में लंच के बाद दिखी। वहीं लोगों ने मालती मेरी की हालिया तस्वीर को देखकर अपनी प्रतिक्रिया दर्ज की है। ज्यादातर लोगों ने प्रियंका की लाडली को क्यूट कहा है। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि वो अपने पिता निक जोनास की याद दिलाती है।
View this post on Instagram
प्रियंका और निक जोनास की तरह इनकी बेटी मालती मेरी भी सोशल मीडिया पर खासा लाइमलाइट बटोरती है। हालांकि ये अभी बेहद छोटी है। सोशल मीडिया पर इस स्टार किड्स की झलक देखने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। प्रियंका छोटी मालती को आउटिंग के लिए सफेद स्नीकर्स के साथ फ्लोरल ड्रेस में लेकर गई। वहीं मालती को गोद में लिए हुए प्रियंका की फोटोज सोशल मीडिया पर खासा छाई हुई है। इसे देखकर फैंस काफी खुश हुए। इसी बीच एक यूजर ने लिखा कि ये तो बिल्कुल प्रियंका जैसी दिखती है।
मालती की तारीफों को पुल बांधते दिखे यूजर्स
वहीं एक अन्य यूजर का लिखना था कि मालती बड़ी तेजी से बड़ी हो रही है। वो अपने पिता की जैसी बेहद प्यारी नजर आ रही है। इस बीच दूसरे फैंस का लिखना था- बेहद सुंदर है बिल्कुल अपने पिता की तरह। एक शख्स का लिखना था- बेहद प्यारी बच्ची है।