प्रियंका चोपड़ा हर तरफ से खुले ब्लाउज में रेड कार्पेट पर वॉक करती दिखी, वायरल हो रही फोटो

प्रियंका चोपड़ा हर तरफ से खुले ब्लाउज में रेड कार्पेट पर वॉक करती दिखी, वायरल हो रही फोटो

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा फिल्म फेस्टिवल 2023 को अटेंड करने के लिए भारत पहुंची हुई है। वहीं अदाकारा ने अपने लुक से फैंस को दीवाना बना लिया है। इसी बीच एक्ट्रेस को नया रेट कार्पेट वाला लुक सामने आ गया है।

प्रियंका चोपड़ा की इंडस्ट्री में गिनती एक स्टाइलिस्ट और ग्लैमरस अभिनेत्री के रूप में होती है। वहीं हाल में ही अदाकारा को रेड कार्पेट पर नजर आई। इस बीच हसीना ने अपने लुक में चार चांद लगाने के लिए वेस्टर्न लुक का सहारा लिया है। दरअसल, अदाकारा ने इस इवेंट के लिए काफी स्टाइलिश ब्लाउज चुना था, ये हर तरफ से खुला था। रेड कार्पेट पर पहुंचते ही सभी की नजरें प्रियंका पर आकर थम सी गई। इस बीच एक्ट्रेस ने जिस अंदाज में अपना चश्मा निकाला, वो पल कैमरे में कैद हो गया। ये अब सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है।

प्रिंटेड साड़ी में नजर आई देशी गर्ल प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा की अदाएं देखने के बाद फैंस का कहना है कि एक्ट्रेस पूरी तरह से हॉलीवुड में ढल चुकी है। ये उनकी बॉडी लैंग्वेज से भी साफतौर पर झलक रहा है। प्रियंका ने इस बीच प्रिंटेड साड़ी पहन रखी थी, जिसमें वो काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। एक्ट्रेस ने अपने इस लुक को कंप्लीट करने के लिए रेड लिप शेड का यूज किया था।

वायरल हो रही फोटो

वहीं अब एक्ट्रेस की फोटोज और वीडियोज सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहे हैं। इसके साथ ही फैंस को प्रियंका का ये साड़ी वाला अवतार खासा पसंद आ रहा है। वो प्रियंका और लेटेस्ट फोटोज और वीडियोज की डिमांड करते दिखे।

व्हाइट कलर के आउटफिट में दिखी चुकी प्रियंका

बता दें कि इससे पहले प्रियंका चोपड़ा ने व्हाइट कलर का लॉन्ग गाउन पहन रखा था। जिसको इन्होंने लॉन्ग जैकेट के साथ पेयर कर रखा था। सिल्क हेयर बन और डेवी मेकअप में प्रियंका काफी ग्लैमरस लग रही थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *