प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अपने दो फ्लैट का सौदा इस फिल्म निर्माता से किया, इतने करोड़ में हुई डील पूरी

प्रियंका चोपड़ा ने मुंबई के अपने दो फ्लैट का सौदा इस फिल्म निर्माता से किया, इतने करोड़ में हुई डील पूरी

बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी कि प्रियंका चोपड़ा किसी न किसी वजह से अक्सर चर्चा में बनी रहती है। हाल में ही इन्हें लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल अभिनेत्री ने मुंबई में अपने दो अपार्टमेंट जाने-माने फिल्म के निर्माता अभिषेक चौबे को बेच दिए है।

प्रियंका ने बॉलीवुड में तमाम फिल्में की है और उनकी ज्यादातर फिल्में बॉक्स ऑफिस पर हिट रही है।अब इन्हें लेकर खबर मिली है कि इन्होंने अपने मुंबई में दो अपार्टमेंट मशहूर निर्माता अभिषेक चौबे को बेच दिए हैं।

देशी गर्ल ने इस निर्माता से अपार्टमेंट का किया सौदा

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो प्रियंका चोपड़ा ने अपने दोनों अपार्टमेंट फिल्म निर्माता अभिषेक चौबे के हाथों बेचे हैं। इन्होंने ‘उड़ता पंजाब’ और भी तमाम फिल्में बनाई है। प्रियंका का ये अपार्टमेंट शहर के अंधेरी उपनगर में लोकेटेड है। रिपोर्ट की मानें तो इसकी बिक्री कीमत 6 करोड़ सामने आई है। रिपोर्ट में खुलकर आया है कि ये घर लोखंडवाला इलाके में करण अपार्टमेंट टॉवर की 9वीं मंजिल पर है। वहीं दो फ्लैट कुल मिलाकर 2300 वर्ग फुट में फैला में बना हुआ है। प्रियंका की मां माधु चोपड़ा ने प्रियंका की तरफ से सौदे को पूरी तरह अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक अभिषेक चौबे ने 23 अक्टूबर और 25 अक्टूबर को हुए अपार्टमेंट के लेनदेन के एवज में रजिस्ट्रेशन के लिए 36 लाख रुपए की फीस का बाकायदा भुगतान किया है।

प्रियंका चोपड़ा के हालिया फिल्मी प्रोजेक्ट

प्रियंका के फिल्मी करियर का जिक्र करें तो साल 2003 में ‘द हीरो: लव स्टोरी स्पाई’ फिल्म से इन्होंने बॉलीवुड में एंट्री की थी। इसके अलावा एक्ट्रेस द स्काई इज पिंक’, ‘बर्फी,’ दिल धड़कने दो’ के अलावा अन्य भी फिल्मों में मुख्य भूमिका निभा चुकी है। बॉलीवुड में सितारे चमक जाने के बाद एक्ट्रेस ने बेहद कम समय में हॉलीवुड में अपनी पहचान बना ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *