प्रियंका चोपड़ा समुद्र किनारे बिकिनी अवतार में नजर आईं, यूजर्स पैरों के रंग को लेकर करने लगे ट्रोल

प्रियंका चोपड़ा समुद्र किनारे बिकिनी अवतार में नजर आईं, यूजर्स पैरों के रंग को लेकर करने लगे ट्रोल

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने फिल्मी प्रोजेक्ट को लेकर काफी बिजी रहती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी वो समय-समय पर अपने टाइट शेड्यूल से टाइम निकाल कर अपने परिवार के साथ टाइम स्पेंड करने का मौका ढूंढ ही लेती हैं। वहीं हाल में वो अपने पति और बेटी मालती मैरी के साथ समुद्र तट पर समय बिताते नजर आईं। इसी की चंद फोटोज उन्होंने सोशल मीडिया पर साझा की। लेकिन शायद कुछ लोगों को प्रियंका की तस्वीरें जरा भी पसंद नहीं आई। इसी के चलते वो उन्हें ट्रोल करने लगे।

मां के साथ मालती मैरी ने जमकर मस्ती की

बता दें कि बीते 1अगस्त 2023 को निक जोनास ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से जुलाई वेकेशन की चुनिंदा सीरीज साझा की, जिसमें प्रियंका स्विमसूट में बला सी खूबसूरत नजर आ रही थीं। वहीं उनकी बेटी मालती को बेबी पूल में मौज-मस्ती करते देखा गया। वहीं फोटो में ‘मिस्टर और मिसेस जोनास’ के बीच बिताए गए खूबसूरत पल भी फैंस को देखने को मिले। ये दोनों एक दूसरे को ना चाह कर भी नजर हटा नहीं पा रहे थे।

निक ने साझा की थी फोटोज

जो फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, उसको लेकर इंटरनेट यूजर्स का एक वर्ग प्रियंका को उनके पैरों के रंग को लेकर खासा ट्रोल करने लगा। इन तस्वीरों पर रिएक्ट करते हुए एक यूजर ने लिखा- इनके दो बच्चे हैं, जिनके बारे में मुझे पता नहीं था। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया- पैर किस कदर काले लग रहे हैं आपके प्रियंका।

पहले भी इस वजह ट्रोल हो चुकी पीसी

हालांकि ऐसा पहली दफा नहीं हुआ है, जब प्रियंका को उनके पैरों के चलते ट्रोल किया गया। इससे पहले उन्हें पिछले साल उनके ही जन्मदिन के मौके पर उनके पति निक जोनस ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक प्यारी सी फोटो साझा की थी। इसमें स्टार कपल एक दूसरे के साथ बेहद खूबसूरती से पोज देते नजर आए। इस दौरान अभिनेत्री ने कट- आउट डिटेलिंग वाली एक रेड ड्रेस बखूबी पहन रखी थी। इसमें वो काफी ग्लैमरस नजर आ रही थीं। इस बीच पति निक जोनास प्रिंटेड को-ऑर्ड सेट में कैज़ुअल लुक में दिखे। इन्होंने तस्वीर साझा करते हुए कुछ यूं लिखा था- लेडी इन रेड आउटफिट।

यूजर्स ने जमकर ट्रोल किया

अदाकारा की तस्वीरें जैसे ही इंटरनेट पर साझा हुई, फिर इंटरनेट यूजर्स प्रियंका के काले रंगों को लेकर उन्हें इंटरनेट पर ट्रोल करने लगे। एक यूजर का लिखना था- प्रियंका के पैर इतना मर्दाना क्यों दिख रहा? वहीं एक अन्य का लिखना था- देसी गर्ल के पैर कितने गंदे लग रहे हैं।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *