प्रियंका की खूबसूरती के मुरीद हुए निक जोनस,पैपराजी बन खुद खींचने लगे देशी गर्ल की फोटो

प्रियंका की खूबसूरती के मुरीद हुए निक जोनस,पैपराजी बन खुद खींचने लगे देशी गर्ल की फोटो

प्रियंका:-

देशी गर्ल आजकल अपने अपकमिंग फिल्मी प्रोजेक्ट सीरीज सिटाडेल के प्रमोशन में काफी बिजी है।इसी बीच प्रियंका अपने पति निक जोनस के साथ प्रमोशन के सिलसिले में रोम पहुंची है।हालांकि एक प्रमोशनल इवेंट में एक्ट्रेस और निक जोनस को साथ में देखा गया।वही रेड कार्पेट मशहूर कपल का विडियो इंटरनेट पर देखा जा रहा है।इस दौरान देशी गर्ल ग्रीन आउटफिट में नजर आई।प्रियंका का हॉट अंदाज इनके फैंस को काफी पसंद आया।इसी बीच निक जोनस कुछ ऐसा किया जिससे वो आकर्षण का हिस्सा बन गए।

प्रियंका
प्रियंका

गौरतलब हैं रोम में सिटाडेल के प्रीमियर पर प्रियंका और निक जोनास की तमाम क्लिक और क्लिप सोशल मीडिया पर शेयर की ।वीडियो में देखा जा सकता है कि इवेंट के दौरान कपल ने हाथ पकड़ने से लेकर एक दूसरे को किस करने के मौके को हाथ से जाने नहीं दिया।हालांकि इनके तमाम वीडियो में एक वीडियो ने फैंस का दिल को जीत लिया।इस वीडियो का जिक्र करे तो इसमें प्रियंका को देखा जा सकता है कि वो कैमरापर्सन के लिए रेड कार्पेट पर एक से बढ़कर पोज दे रही।इसी दौरान निक अपने फोन से देशी गर्ल की फोटो क्लिक करते नजर आए।वहां पर मौजूद कैमरापर्सन ने इस पूरे दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया। यही वीडियो आजकल इंटरनेट पर छाया हुआ है।

यही नहीं निक में टिकटॉक पर एक फनी वीडियो भी साझा किया है,इस वीडियो में वो अपनी लविंग पत्नी को देख सदमे में दिख रहे।

प्रियंका
प्रियंका

प्रियंका चोपड़ा के लुक का जिक्र करे इन्होंने पूरे इवेंट के दौरान ग्रीन कलर का डीपनेक एलिगेंट लॉन्ग गाउन बेहद खूबसूरत से कैरी कर रखा था।देशी गर्ल हैवी फर वाला श्रग एक अलग ही लुक दे रहा था।प्रियंका ने हैवी मेकअप कर रखा था।स्मोकी आईजी और मैचिंग स्टोन जूलरी इनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।इस दौरान निक जोनास डार्क ब्लू कलर के सूट में काफी आकर्षक लग रहे थे।ब्लू ब्लेज़र, मैचिंग पैंट और व्हाइट स्नीकर्स के साथ निक का स्टाइलिश अंदाज फैंस को पसंद आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *