परिणीति की शादी के बाद डेट पर निकल पड़े प्रियंका और निक, फैंस ने लवबर्ड्स पर जमकर लुटाया प्यार

परिणीति की शादी के बाद डेट पर निकल पड़े प्रियंका और निक, फैंस ने लवबर्ड्स पर जमकर लुटाया प्यार

प्रियंका चोपड़ा अपनी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शरीक नहीं हो पाई, इस कारण वह काफी सुर्खियों में है। लेकिन बताया जा रहा है कि वो किसी काम के चलते परिणीति की शादी में शिरकत नहीं कर पाई। हाल ही में अदाकारा अपने पति निक जोनास के साथ डेट पर गई है। जिसकी फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है। माना जा रहा है कि लंबे समय बाद दोनों डेट को निकले हैं। जब निक बैक-टू-बैक जोनास ब्रदर्स के साथ परफॉर्मेंस देने में खासा बिजी थे। उस दौरान प्रियंका दर्शकों को बीच से उन्हें चीयर करने लगातार जा रही थी।

ब्लैक आउटफिट में नजर आई प्रियंका

देशी गर्ल प्रियंका इस दौरान ब्लैक कलर के आउटफिट में नजर आई। इन्होंने ड्रेस के साथ मैचिंग जूते और ओवरकोट कैरी किया था। वहीं शाम के लिए एक विषम येलो कलर का हैंडबैग भी लिया हुआ था। इनके हेयर स्टाइल का जिक्र करें तो वो पोनीटेल में बांध रखा था। इसी बीच निक ब्राउन कलर की टी-शर्ट ग्रे ट्राउजर में ब्राउन शूज और मैचिंग टोपी में नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Jerry x Mimi 😍 (@jerryxmimi)

यूजर्स का रिएक्शन

इस कपल की फोटो जैसे ही फैन पेज के इंस्टाग्राम पर साझा हुई। फोटोज पर फैंस कमेंट करते थक नहीं रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- ओह बेहद प्यारी! डेट नाइट पर इन दोनों को देखना बेहद अच्छा लगता है। ये बेहद खूबसूरत दिखते हैं। एक अन्य यूजर का कमेंट था- निक और प्रियंका दोनों हालिया समय में काफी चमक रहे हैं।

शादी में शामिल नहीं हो पाई प्रियंका

प्रियंका और निक भले ही अपनी चचेरी बहन परिणीति चोपड़ा की शादी में शामिल नहीं हो सके, लेकिन इंस्टाग्राम पर उनकी शादी की तस्वीरों में कमेंट करने वाली प्रियंका पहली महिला थी। यही नहीं उन्होंने पेज पर कपल के लिए एक बेहद खास पोस्ट भी साझा किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *