पार्टी में अनन्या पांडे के अजीबोगरीब पर्स देखकर यूजर्स करने लगे ट्रोल, बोले- पर्स है या बाल्टी?
अनन्या पांडे:-
90 दशक के अभिनेता चंकी पांडे की बेटी अनन्या पांडे पिछले कुछ सालों से बॉलीवुड में सक्रिय है। इनको आखिरी बार ‘लाइगर’ फिल्म में देखा गया था। हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ कमाल नहीं कर सकी। इसके बाद अभिनेत्री किसी अन्य फिल्म में नहीं नजर आई। लेकिन उन्हें इवेंट और पार्टी में अक्सर स्पॉट किया जाता है। अनन्या के सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक फोटो और वीडियो वायरल होते रहते हैं।
वहीं हाल में ही अभिनेत्री को एक इवेंट में शिरकत करते नोटिस किया गया। इस दौरान अनन्या अपने लुक चलते नहीं बल्कि पर्स की वजह से सुर्खियों में है। इन्होंने बाल्टी के साइज में बना एक छोटा सा पर्स कैरी हुआ था। इसी को लेकर सोशल मीडिया यूजर्स ने अनन्या की जमकर खिंचाई की।
गौरतलब है कि अनन्या पांडे बीती रात को एक इवेंट में शामिल होने पहुंची थी। इस इवेंट में बी-टाउन के तमाम स्टार्स ने अपने ग्लैमरस लुक से इवेंट में चार चांद लगा रहे थे। जिनमें पुलकित सम्राट, सोनम बाजवा, माधुरी दीक्षित, सुष्मिता सेन, कृति खरबंदा के अलावा जाह्नवी कपूर, कृति सैनन और आयुष्मान के साथ ही शिल्पा शेट्टी जैसे बड़े सितारे थे। इस शो में अनन्या पांडे पर लोगों की नजर आकर टिक गई। इसके पीछे उनका लुक नहीं बल्कि अभिनेत्री का पर्स था। इवेंट में अनन्या ने पिंक आउटफिट पहन रखा था। साथ में इन्होंने गोल्डन कलर का पर्स कैरी किया था। इसी के चलते वो काफी ट्रोल हो रही हैं।
इंटरनेट यूजर्स ने अनन्या की जमकर खिंचाई की
अनन्या को देखकर इंटरनेट यूजर्स उनकी जमकर खिंचाई करने लगे। पहले तो एक कैमरा पर्सन ने उनके इस अजीबोगरीब पर्स को देखकर चुटकी लेते हुए कमेंट किया- पर्स है या फिर कोई बाल्टी। वहीं सोशल मीडिया पर अनन्या का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें लोगों ने अपने-अपने रिएक्शन कमेंट के जरिए दर्ज किए हैं। किसी यूजर का लिखना था- सब कुछ तो ठीक है लेकिन आखिर इसमें रखा क्या होगा। वहीं दूसरे का लिखना था- पर्स का साइज शायद उनके संघर्ष के समान है। तीसरे यूजर्स ने अनन्या की खिंचाई करते हुए लिखा-दाल तड़का की बाल्टी जाते समय जरूर भरकर ले जाना। अन्य यूजर्स का लिखना था- दाल फ्राई लाई होंगी। इस तरह यूजर ने जमकर अभिनेत्री की खिंचाई की।