ससुराल में नगाड़ों के साथ हुआ नई नवेली बहूरानी परिणीति का स्वागत, वायरल हो रहा वीडियो

ससुराल में नगाड़ों के साथ हुआ नई नवेली बहूरानी परिणीति का स्वागत, वायरल हो रहा वीडियो

राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा ने शादी के सात फेरे ले लिए हैं। धीरे-धीरे करके कपल की तमाम तस्वीर सोशल मीडिया पर देखी जा रही है। पहले इस नए नवेले जोड़े की रिसेप्शन की फोटो सामने आई थी। इस दौरान परिणीति बार्बी पिंक अवतार में नजर आई थी। इसे खुद परी और राघव ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की थी। वहीं अब शादी की एक अनदेखी वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस खास वीडियो में परी राघव के साथ मटकती हुई चाल में मंडप की ओर जाती दिख रही है। अब दिल्ली में परिणीति का भव्य रूप से स्वागत किया गया है।

ऐसे हुआ परी का स्वागत

परिणीति और राघव चड्ढा उदयपुर से अपने ससुराल दिल्ली आ चुकी है। बीती रात परिणीति दिल्ली स्थित अपने ससुराल में कदम रखा, जहां पर नई दुल्हन की स्वागत के लिए घर को बेहद खूबसूरती से सजाया गया था। परिणीति के पहुंचते ही ढोल-नगाड़ों के साथ बहुरानी का बेहद धूमधाम से स्वागत किया गया। इस बीच सुरक्षा का भी खास ध्यान रखा गया था।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Viral Bhayani (@viralbhayani)

परिणीति शादी वाले दिन भी खुलकर की मस्ती

परिणीति और राघव की शादी के तो वैसे तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं। इसी में से एक अनोखा वीडियो जो कि फैंस खास पसंद कर रहे हैं। इसमें छतरी के नीचे राघव और परिणीति रैंप वॉक करते हुए मंडप की ओर बढ़ रहे हैं। कपल ने आउटफिट से एकदम मिलती-जुलती छतरी ले रखी थी। इसमें दिलचस्प ये है कि शादी के खास मौके पर परी भी मस्ती करना बंद नहीं किया। वो मटकती हुई मंडप के ओर बढ़ती दिख रही है।

खैर इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि राघव और परिणीति अपनी ड्रीम वेडिंग को लेकर किस कदर खुश है। बता दें कि अब अदाकारा दिल्ली, मुंबई और चंडीगढ़ में रिसेप्शन होस्ट करने की योजना है। ये रिसेप्शन असल में बॉलीवुड सेलिब्रिटी और राजनेताओं के लिए होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *