लाल सुर्ख जोड़े में नजर आई नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा, इस अंदाज में मनाया पहला करवा चौथ

लाल सुर्ख जोड़े में नजर आई नई नवेली दुल्हन परिणीति चोपड़ा, इस अंदाज में मनाया पहला करवा चौथ

करवा चौथ के खास मौके पर बॉलीवुड की नई नवेली दुल्हन बनी परिणीति चोपड़ा भी अपने पति के लिए व्रत रखा। सोशल मीडिया पर अदाकारा की व्रत के दौरान की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें परिणीति अपने पति राघव चड्ढा के हाथों से पानी पीकर व्रत खोलते दिख रही है।

करवा चौथ के मौके पर पति राघव चड्ढा भी अपनी पत्नी पर भरपूर प्यार लुटाते हुए दिखाई दे रहे हैं। परी ने अपने पति राघव चड्ढा के हाथों से पानी पीकर व्रत खोला है। इस दौरान परिणीति चोपड़ा ने राघव चड्ढा के नाम की मेहंदी भी लगाई है।

जहां पूरे देश में करवा चौथ का त्योहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड भला इससे अछूता कैसे रह सकता है। परिणीति चोपड़ा ने शादी के बाद अपना पहला करवा चौथ रीति-रिवाज से मनाया। इसकी तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर साझा भी की। वहीं करवा चौथ के दिन राघव चड्ढा भी परिणीति पर भरपूर प्यार लुटाते नजर आए।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

हाथों में करवा चौथ की मेहंदी लगाई

एक्ट्रेस की तस्वीर जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। उसमें देखा जा सकता है कि राघव परिणीति के हाथों में मेहंदी लगाते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को साझा करते हुए परी ने बतौर कैप्शन में लिखा- पहला करवा चौथ बेहद मुबारक हो माय लव।’ इस बीच परिणीति को लाल सुर्ख जोड़े में नजर आई। देसी अंदाज में इन्होंने शादी का चूड़ा भी पहन रखा था। परिणीति के हाथों में करवा चौथ की मेहंदी भी नजर आई। जिसकी डिजाइन का जिक्र करें तो उनके हाथों में मेहंदी एक औरत हाथों में छन्नी के लिए चांद का दीदार करती बनाई गई थी।

परिणीति के हालिया प्रोजेक्ट

परिणीति की हालिया फिल्मी प्रोजेक्ट का जिक्र करें तो वो बेहद जल्दी दलजीत दोसांझ के साथ फिल्म ‘चमकीला’ में अभिनय करते नजर आएंगे। इसके साथ ही अभी हाल में ही अक्षय कुमार की अभिनीत फिल्म ‘मिशन रानीगंज’ एक्ट्रेस अहम भूमिका निभाते नजर आई थी। ये फिल्म 6 अक्टूबर को बड़े पर्दे पर रिलीज की गई थी। आपको मालूम होगा कि परिणीति चोपड़ा की शादी आम आदमी पार्टी के अभिनेता राघव चड्ढा के साथ हाल के महीने हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *