नए साल पर परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर पहुंची माधुरी दीक्षित, ‘पंचक’ की सफलता के लिए टेका माथा
बॉलीवुड अदाकारा माधुरी दीक्षित को भला कौन नहीं जानता। ये अपनी प्रोफेशनल लाइफ के अलावा अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी खासा चर्चा में छाई रहती हैं। माधुरी हाल में नए साल के अवसर पर परिवार के साथ सिद्धिविनायक मंदिर दर्शन करने गई हुई थी।अभिनेत्री ने पूरे परिवार के साथ नए साल पर गणपति बप्पा के दर्शन किया और इसके बाद वो मंदिर के इर्द-गिर्द घूमती नजर आई। हालिया समय में माधुरी के तमाम तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहे हैं। माधुरी ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘पंचक’ की सफलता के लिए गणपति बप्पा के आगे माथा टेका।
ट्रेडिशनल लुक में नजर आया परिवार
माधुरी के साथ उनके पति श्रीराम नेने और उनके दो बेटे भी साथ पहुंचे थे। पति और बच्चों के साथ माधुरी दीक्षित ने सिद्धिविनायक मंदिर में बप्पा का दर्शन किया। इस बीच माधुरी दीक्षित काफी खूबसूरत नजर आ रही थी। उन्होंने प्रिंटेड सूट पहन रखा था। इसके साथ ही काले रंग का सनग्लासेस लगा रखा। अभिनेत्री ट्रेडिशनल लुक में बेहद खूबसूरत लग रही थी। वहीं उनके पति डॉक्टर नेने मेहरून ने कलर का कुर्ता और पजामा पहन रखा था। वो भी ब्लैक सनग्लासेस में बेहद हैंडसम दिख रहे थे। वहीं इनके दोनो बेटों ने भी कुर्ता पायजामा पहन रखा था।
Maharashtra: Actor Madhuri Dixit along with her husband Dr Sriram Madhav Nene visited and offered prayers at the Siddhivinayak Temple in Mumbai. pic.twitter.com/6BZzMpjkvv
— ANI (@ANI) January 2, 2024
दर्शन करने के बाद फोटो क्लिक कराई
इस बीच माधुरी दीक्षित और श्रीराम नेने ने फैंस के साथ तमाम तस्वीरें भी क्लिक करवाई और हाथ जोड़कर उनका आभार भी जताया। बप्पा के दर्शन करने के बाद कपल सिद्धिविनायक मंदिर के बाहर टीका लगाए हुए नजर आए। फैंस को कपल की तस्वीरे खासा पसंद आ रही है। सोशल मीडिया पर दोनों के वीडियो हालिया समय में खासा वायरल भी हो रहे हैं। फैंस इस पर जमकर रिएक्ट कर रहे हैं।
‘पंचक’ फिल्म को लेकर चर्चा में है माधुरी
माधुरी दीक्षित का जिक्र करें तो उन्होंने हाल में अपने पति श्रीराम नेने के साथ निर्माता के तौर पर अपनी अपकमिंग मराठी फिल्म ‘पंचक’ की घोषणा की थी।जिससे फैंस फिल्म देखने के लिए खासा उत्साहित हुए थे। इसी कड़ी में बता दें कि माधुरी दीक्षित और डॉ. श्रीराम नेने की मोस्ट अवेटेड मराठी फिल्म ‘पंचक’ 5 जनवरी 2024 को स्क्रीन पर रिलीज होने को है।