पति को अकेला छोड़ गर्ल्स गैंग के साथ मालदीव की सैर पर निकली परिणीति, पिंक जूड़ा फ्लांट करती दिखी

पति को अकेला छोड़ गर्ल्स गैंग के साथ मालदीव की सैर पर निकली परिणीति, पिंक जूड़ा फ्लांट करती दिखी

बॉलीवुड अदाकारा परिणीति चोपड़ा ने राजनेता राघव चड्ढा से हाल में ही शादी रचाई है। एक वो भी समय था, जब एक्ट्रेस ने जुबानी तौर पर कहा था कि वो किसी अदाकारा से शादी नहीं कर करेंगी। लेकिन कहते हैं न कि प्यार में कुछ नहीं नजर आता। कुछ ऐसा परिणीति के साथ भी हुआ। वो राजनेता के प्यार में गिरफ्तार हो गई। अब उन्होंने शादी के सात फेरे भी ले लिए हैं। दोनों साथ में बेहद खूबसूरत लगते हैं। शादी के बाद से ये जोड़ी काफी सुर्खियों में बनी हुई है।

आपको मालूम होगा कि कपल ने 24 सितंबर, 2023 को उदयपुर में अपने बेहद करीबियों के बीच शादी के पवित्र बंधन में बंधे थे। इस बीच एक्ट्रेस की शादी की काफी फोटो और वीडियो वायरल हुए थे। हालिया समय में परिणीति काम से ब्रेक लेकर वेकेशन पर है। मालदीव से एक्ट्रेस ने तमाम फोटो शेयर की है। परिणीति राघव के फैंस तो शायद यहीं सोच रहे होंगे कि वो हनीमून पर गए हुए हैं, लेकिन ऐसा नहीं है। गौरतलब है कि ये तस्वीरें गर्ल्स ट्रिप की है न कि हनीमून की। इसकी जानकारी खुद एक्ट्रेस ने दी है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by @parineetichopra

चाय का कप लिए नजर आई अदाकारा

परिणीति की साझा की हुई तस्वीरों का जिक्र करें तो पहली तस्वीर में अदाकारा को पिंक चूड़ा फ्लॉन्ट किए हुए देखा जा सकता है। वहीं फोटो में नीला आसमान और कोसों दूर तक फैला नीला समंदर नजर आ रहा है। फोटो में परी ने हाथ में चाय का कप ले रखा था।

गर्ल्स ट्रिप पर अदाकारा

परिणीति ने एक और तस्वीर अपने इंस्टाग्राम पर साझा की है, जिसमें वो किसी रेजॉर्ट के बाहर नजर आ रही है। शायद ये फोटो वहीं की है, जहां पर वो ठहरी हुई है। फोटो के साझा करते हुए परिणीति ने यूं लिखा- ये पति के साथ कोई हनीमून ट्रीप नहीं बल्कि ये गर्ल्स ट्रिप है।

लैक्मे फैशन वीक नजर आ चुकी परिणीति

बी-टाउन से ताल्लुक रखने वालो को मालूम होगा कि एक्ट्रेस मालदीप जाने से पहले लैक्मे फैशन वीक में रैम्प वॉक भी किया था। इस बीच इन्होंने अपने न्यूली वेड लुक से लोगों का खासा ध्यान खींचा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *