‘कांटा गर्ल’ बनकर लोगों के बीच पॉपुलर हुई थी शेफाली जरीवाला, 21 साल बाद इस कदर बदल गया एक्ट्रेस का लुक

‘कांटा गर्ल’ बनकर लोगों के बीच पॉपुलर हुई थी शेफाली जरीवाला, 21 साल बाद इस कदर बदल गया एक्ट्रेस का लुक

कांटा गर्ल:-

आज से करीब 2 दशक पहले ‘कांटा लगा’ सॉन्ग लोगों के बीच काफी लोकप्रिय था। वहीं अब इस गाने पर डांस करने वाली हसीना का लुक पूरी तरह से बदल चुका है। इनकी तस्वीरें देखकर आप इन्हें पहचानने से भी इनकार कर देंगे।

कांटा गर्ल

कांटा लगा सॉन्ग लोगों के बीच काफी लोकप्रिय हुआ था। ये सॉन्ग 2000 में रिलीज हुआ था। ये सॉन्ग उस दौर में काफी हिट हुआ था। इस गाने में डांस करने वाली हसीना को लोग कांटा लगा गर्ल के नाम से जानने लगे थे। सॉन्ग को फिल्माने वाली अदाकारा का नाम शेफाली जरीवाला है। शेफाली का लुक पहले से काफी बदल गया है। आप इनकी तस्वीर देखकर इन्हें पहचान नहीं पाएंगे।

ग्लैमरस लुक नजर आई शेफाली

21 सालों के अंदर शेफाली जरीवाला के लुक में काफी बदलाव आया है। ये पहले से ज्यादा ग्लैमरस नजर आने लगी हैं। सिर से लेकर पैर तक हसीना कर लुक बदल गया है। इनकी हाल की फोटो को देखकर आप इन्हें पहचान नहीं सकेंगे। कांटा लगा की अदाकारा अक्सर सोशल मीडिया पर वेस्टर्न से लेकर इंडियन ड्रेस आउटफिट में अपनी खूबसूरत फोटो शेयर करती रहती हैं।

कांटा गर्ल
कांटा गर्ल

यूजर्स का रिएक्शन

बाकी अभिनेत्रियों के जैसे शेफाली भी इंस्टाग्राम पर एक्टिव रहना खासा पसंद करती हैं। वहीं हाल में ही अभिनेत्री ने गोवा से ब्लैक कलर की मोनोकिनी आउटफिट में नजर आईं। शेफाली के अपने कातिलाना लुक से इंटरनेट पर आग लगा दी। अभिनेत्री की पोस्ट पर एक यूजर्स ने कमेंट करते हुए लिखा कि मैडम शायद आप अमृत पीकर आई हैं।’

पराग से शादी रचाई

शेफाली जरीवाला की निजी जिंदगी के बारे में ज्यादा कुछ तो पता नहीं लेकिन इतनी जानकारी है कि उन्होंने 2014 में जाने-माने एक्टर पराग से शादी रचाई थी। ये अपनी शादीशुदा जिंदगी में काफी खुश हैं। इसका अंदाजा आप इनके सोशल मीडिया अकाउंट पर मौजूद फोटो और वीडियो से लगा सकते है। मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वालों को पता होगा शेफाली बिग बॉस सीजन 3 का हिस्सा भी रह चुकी हैं। इनकी वाइल्ड कार्ड के जरिए एंट्री हुई थी। उसी बीच सिद्धार्थ शुक्ला के साथ उनकी नजदीकियों को लेकर भी शेफाली काफी खबरें चर्चा में थी।

कांटा गर्ल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *