‘चंद्रयान-3’ की सफल लैंडिंग से गदगद हुई कंगना, एक्टर आर. माधवन ने भी जताई खुशी

‘चंद्रयान-3’ की सफल लैंडिंग से गदगद हुई कंगना, एक्टर आर. माधवन ने भी जताई खुशी

‘चंद्रयान-3’ की सफल लैंडिंग से पूरा बॉलीवुड झूम रहा है। तमाम सेलिब्रिटी ने सोशल मीडिया के जरिए इस बड़ी उपलब्धि को लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। वहीं इंडस्ट्री की क्वीन कंगना रनौत ने भी अपने इंस्टाग्राम स्टोरी के जरिए ISRO को इस शानदार मौके पर अपनी तरफ से शुभकामनाएं दी है। भारत की इस बड़ी कामयाबी पर कंगना रनौत ने बीजेपी की पोस्ट पर इंस्टाग्राम स्टोरी को साझा करते हुए चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग को लेकर शुभकामनाएं भेजी है और दूसरी स्लाइड में कंगना ने एक खास अंदाज में फोटो साझा की है।

इस कदर खुशी जताई

कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में जो तस्वीर साझा की है। उसमें दो वैज्ञानिक साइकिल के जरिए एक रॉकेट को ले जाते नजर आ रहे हैं। वहीं इस फोटो को एडिट करते हुए इसमें एक तरफ चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग वाली फोटो को जोड़ी गई है। इसके ठीक सामने फोटो में एक विशालकाय चांद भी नजर आ रहा है। वहीं इस फोटो को साझा करते हुए अदाकारा ने कैप्शन में लिखा- साइकिल से चांद तक का सफर।

कंगना ने ट्वीट में ये लिखा

कंगना रनौत ने ट्विटर पर सद्गुरु जग्गी वासुदेव का वो ट्वीट भी असल में रीट्वीट किया गया है, जिसमें असल में अदाकारा ने ISRO के ट्वीट को रीट्वीट करते हुए लिखा है कि भारत के लिए बेहद गर्व का दिन है, क्योंकि अब हम चंद्रमा पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाने की स्थिति में पहुंच गए है। इस देश के लोगों के दिलों दिमाग में मौजूद अपार क्षमता और कोशिशें का ये जीता जागता प्रमाण है। ISRO टीम को बेहद बधाई और शुभकामनाएं।

आर माधवन ने भी खुशी जाहिर की

आपको मालूम होगा कि फिल्म ‘रॉकेट्री’ के लीड एक्टर आर. माधवन ने इस बारे में लेकर ट्वीट किया था कि इस उपलब्धि को बयां करने के लिए शब्द पर्याप्त नहीं है, जय हिंद। मेरा सीना गर्व से चौड़ा हुआ है। बता दें कि आर माधवन की फिल्म ‘रॉकेट्री’ साइंटिस्ट नबी नारायण की जिंदगी और उनके संघर्षों की कहानी को लेकर बुनी गई थी। केवल 65 करोड़ के बजट में तैयार की गई इस फिल्म में सुपरस्टार शाहरुख खान का कैमियो रोल था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *