इस तोहफे को छूने से पहले नीता अंबानी ने क्यों उतार दी अपनी सैंडल, वीडियो ने छू लिया लोगों का दिल

इस तोहफे को छूने से पहले नीता अंबानी ने क्यों उतार दी अपनी सैंडल, वीडियो ने छू लिया लोगों का दिल

नीता अंबानी:-

पीएम के लिए आयोजित रात्रिभोज के लिए व्हाइट हाउस में विशेष रूप से आमंत्रित अतिथियों में नीता और मुकेश अंबानी शामिल थे। जो बिडेन और गूगल के सीईओ सुंदर पिचाई के साथ उनका वीडियो ट्विटर पर वायरल हो रहा है। नीता अंबानी के इस वीडियो को खूब सराहा जा रहा है। इस वीडियो को देखने के बाद फैंस उनकी जमकर तारीफ कर रहे हैं। इस वीडियो में नीता अंबानी एक आर्टिस्ट के सामने खड़ी हैं, जिसकी पेंटिंग को छूने से पहले वह अपनी सैंडल उतार देती हैं।

नीता अंबानी ने जीता फैंस का दिल

यह वीडियो व्हाइट हाउस का नहीं बल्कि एनएमएसीसी का प्रमोशनल वीडियो है। एनएमएसीसी का उद्घाटन समारोह अप्रैल में आयोजित किया गया था। NMACC को भारतीय कला और संस्कृति की सुंदरता को प्रदर्शित करने के लिए डिजाइन किया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक कलाकार नीता  को भगवान श्रीनाथजी की बड़ी तस्वीर दिखाता है। यह देखकर नीता अपनी चप्पल उतार देती है, क्योंकि उसमें श्रीनाथजी की तस्वीर होती है।

नीता अंबानी

लोगों ने कहा- इसे कहते हैं संस्कृति

इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नीता  पेंटिंग को छूते ही अपनी सैंडल उतार देती है। बिजनेस टाइकून मुकेश अंबानी की पत्नी नीता की कलाकार के प्रति भक्ति और विनम्रता ने सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर दिया। लोग उनकी तारीफ करते नहीं थकते। कुछ फैंस कह रहे हैं कि यही नीता अंबानी की सफलता का राज है तो कुछ फैंस कह रहे हैं कि यही एक सच्चे भक्त की पहचान है। आपको बता दें कि रिलायंस फाउंडेशन एनएमएसीसी की मदद से बनारसी हस्तशिल्प को आगे बढ़ाने के लिए फंडिंग मुहैया करा रहा है। इसी के प्रमोशन के लिए ये वीडियो बनाया गया है।

नीता अंबानी

नीता अंबानी सिल्क साड़ी में व्हाइट हाउस पहुंचीं

पीएम के लिए आयोजित डिनर में मुकेश और नीता अंबानी एक साथ नजर आए। उन्होंने इस मौके के लिए सफेद रेशम की साड़ी चुनी। नीता अंबानी ने सटल मेकअप किया था। इस कार्यक्रम की मेजबानी जो बिडेन ने की थी। रात्रिभोज में एप्पल के सीईओ टिम कुक भी मौजूद थे। इंद्रा नूई, आनंद महिंद्रा, निखिल कामथ, राल्फ लॉरेन वहां अन्य मुख्य अतिथि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *