उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर पहुंची ‘धड़क’ अदाकारा जाह्नवी कपूर, सादगी लिबास में भक्ति में लीन दिखी
बॉलीवुड अदाकारा जाह्नवी कपूर को हाल ही में महाकालेश्वर मंदिर के पास स्पॉट किया गया है। वहीं ऐसा पहली बार नहीं हुआ है, जब जाह्नवी कपूर किसी मंदिर के पास नजर आई हो। वो इससे पहले भी तमाम मंदिरों के आसपास नजर आ चुकी हैं। चंद महीने पहले वो तिरुपति मंदिर के दर्शन करने पहुंची थी।
ANI पर एक्ट्रेस एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वो मंदिर में बेहद जोरों-शोरों से भजन कार्यक्रम में शामिल हुईं। वो भक्तों के बीच ताली बजाती हुए नजर आईं। इस बीच उन्होंने साड़ी पहन रखी थी। वहीं उनके लुक का जिक्र करें तो इन्होंने लाइट मेकअप कर रखा था।
जान्हवी कपूर पहुंची बाबा महाकालेश्वर के दरबार।#JanhviKapoor pic.twitter.com/4zRP518zRv
— Gaurav Yadav (@ygauravyadav) December 4, 2023
जाह्नवी कपूर का ये वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है। एक्ट्रेस हाथ जोड़े हुए मंदिर के सामने पूरी तरह से भक्ति लीन नजर आईं। अभिनेत्री इससे पहले भी कई मंदिरों में जाते हुए नजर आ चुकी है। चंद महीने पहले वो तिरुपति मंदिर का दर्शन करने पहुंची हुई थी।
अपने खूबसूरत घर की फोटो शेयर की
जाह्नवी कपूर को अपने पिता बोनी कपूर और छोटी बहन खुशी कपूर के साथ समय बिताना खासा पसंद है। हाल में ही इन्होंने वीडियो के जरिए अपने फैंस को मुंबई के शानदार घर की झलक दिखाई। बता दें कि घर में पार्टियों के लिए एक बड़ा सा स्थान है। वहीं घर के अंदरूनी हिस्सा व्हाइट कलर में पेंट है,जोकि देखने में बेहद खूबसूरत है।
जाह्नवी के हालिया फिल्मी प्रोजेक्ट
जान्हवी कपूर के वर्कफ्रंट का जिक्र करें तो इन्हें आखिरी बार नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ में अभिनय करते हुए देखा गया था। वहीं जाह्नवी कपूर के अपकमिंग फिल्मी प्रोजेक्ट का जिक्र करें तो वो बेहद जल्द फिल्म ‘देवरा’ और ‘मिस्टर और मिसेज माही’ में अभिनय का जलवा बिखेरती नजर आएंगी। जाह्नवी बीती रात को मुंबई के एक ज्वेलरी ब्रांड के इवेंट में भी शिरकत करने पहुंची थी। इस बीच कैमरा पर्सन ने अभिनेत्री की तमाम तस्वीरें और और वीडियोज सोशल मीडिया पर शेयर किए हैं।