अरबाज खान की शादी में जमकर नाचे भाईजान, ‘तेरे मस्त मस्त नैन’ पर मदमस्त होकर थिरके
![अरबाज खान की शादी में जमकर नाचे भाईजान, ‘तेरे मस्त मस्त नैन’ पर मदमस्त होकर थिरके](https://bollywoodjerk.com/wp-content/uploads/2023/12/Arbaaz-1-jpg.webp)
बहुत दिनों से तलाक का जीवन जीने के बाद अरबाज खान अब अपना घर बसाने में कामयाब हो गए हैं। अरबाज ने कल शुरा खान के साथ शादी रचा ली है। उनकी शादी में उनके परिवार और बॉलीवुड के तमाम सितारों में शिरकत की और शादी को जमकर एंजॉय भी किया। अरबाज की शादी का वीडियो सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रहा है। लोग जीभर के वीडियो से मजे ले रहे हैं। अरबाज की शादी में उनके भाइयों ने भी जमकर डांस और मस्ती की। इसका जीता-जागता प्रमाण सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो है।
भाईजान ने बॉलीवुड गाने पर किया डांस
अरबाज खान ने कल 56 साल की उम्र में दूसरी बार शादी के बंधन में बंध चुके हैं। उन्होंने अपनी बहन अर्पिता खान के घर इस शादी की रस्मों को निभाया। उनकी शादी में परिवार के अलावा बॉलीवुड के कई बड़े सितारे शामिल हुए। शादी में सभी ने जमकर मस्ती भी की। इस बीच सलमान खान भी नजर आए। उन्होंने भाई की शादी में जमकर डांस किया। सलमान ने ‘तेरे मस्त-मस्त दो नैन’ पर जमकर नाचे। सलमान खान का ये वीडियो सोशल मीडिया पर अब काफी वायरल हो रहा है। सलमान खान के चाहने वाले अभिनेता के इस वीडियो देखकर खुश हो गए हैं।
View this post on Instagram
यूजर्स के रिएक्शन
जैसे ही अरबाज की शादी में सलमान खान नाचे उनका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। एक यूजर ने कमेंट किया कि सलमान खान ये सोच रहे हैं कि कब तक वो इस कदर दूसरों की शादी में नाचते रहेंगे। दूसरे यूजर का लिखना था, ‘सलमान खान शादी में नाचते थक गए होंगे। बता दें कि अरबाज खान की पहली शादी मलाइका अरोड़ा से हुई थी। लेकिन उनकी ये शादी ज्यादा समय तक नहीं चली। अब उनका तलाक हो गया था। वहीं रवीना टंडन ने अपनी मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान को उनकी शादी की बधाई देती नजर आई।