बेटी को गोद में लिए नजर आईं बिपाशा बसु, रेस्टोरेंट के बाहर नन्हीं देवी ने जमकर दिए पोज
बॉलीवुड अदाकारा बिपाशा बसु को भला कौन नहीं जानता। आजकल ये अपनी निजी जिंदगी को लेकर खासा चर्चा में है। हाल में ही अदाकारा को अपनी बेटी देवी के साथ समय बिताते हुए देखा गया। करण और बिपाशा को जब भी समय मिलता है वो अपनी बेटी के साथ क्वालिटी टाइम बिताने से नहीं चूकते। हाल ही में कपल अपनी बेटी देवी के साथ लंच डेट पर देखे गए। जहां से तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
बिपाशा की सामने आई इस फैमिली फोटोज में देखा जा सकता है कि बिपाशा और अपनी बेटी के साथ रेस्टोरेंट के बाहर पोज देते नजर आ रहे हैं। देवी अपनी मां की गोद में दिखाई दे रही। वहीं फोटो में उनका चेहरा साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है। एक्ट्रेस ने स्पीच स्काई ब्लू कलर की शर्ट के साथ शॉर्ट्स में कैजुअल में दिखी। व्हाइट शूज के साथ उन्होंने अपने लुक को कंप्लीट किया था। उनके पति करण सिंह का जिक्र करें तो इन्होंने व्हाइट टी और डेनिम पैंट में देखा गया। बेटी के साथ पोज देते हुए मम्मी-पापा का अंदाज अपने आप में बेहद खास था।
View this post on Instagram
देवी से जुड़ी अपडेट साझा करती है बिपाशा
बिपाशा बसु और करण सिंह ग्रोवर ने 30 अप्रैल 2016 को शादी रचाई थी। शादी के 6 साल बाद कपल ने 2022 में अपने घर एक बेटी देवी का स्वागत किया। देवी ने इनके खुशियों को दोगुना कर दिया है। बिपाशा बेटी से जुड़ी अपडेट फैंस से आए दिन साझा करती रहती है। बिपाशा बसु की गिनती इंडस्ट्री में बेहद कामयाब अभिनेत्रियों में की जाती है। इन्होंने कई हिट फिल्में दी है। शादी के बाद अदाकारा ने फिल्मों में काम करना बंद कर दिया। लेकिन फैंस आज भी बड़े पर्दे पर देखना चाहते हैं। अदाकारा के पति करण भी मनोरंजन इंडस्ट्री से ताल्लुक रखते हैं। इन्होंने कई टेलीविजन शो किए हैं।