‘बिग बॉस ओटीटी 2’ के इस कंटेस्टेंट के खाते में जा गिरे 5 बड़े फिल्मी प्रोजेक्ट
मनीषा रानी का नाम अब मनोरंजन की दुनिया से जुड़ चुका है। लाखों दिलों पर राज करने वाली मनीषा रानी को लोग उनके कॉमिक नेचर के चलते जानते हैं। बिग बॉस के घर में इस कंटेस्टेंट को दर्शकों ने काफी पसंद किया। मनीषा को चाहने वालों की लिस्ट में आम जनता ही नहीं बल्कि बॉलीवुड के कई बड़े सेलिब्रिटी भी शामिल हैं। वहीं अब खबर मिल रही है कि मनीषा बेहद जल्द बड़े पर्दे पर नजर आ सकती है। इस खबर को जानने के बाद फैंस की खुशी का कोई ठिकाना नहीं है।
टिक-टॉक से बिग बॉस तक का सफर तय करने वाली मनीषा रानी को भला कौन नहीं जानता। मनीषा को यहां तक पहुंच पहुंचने में काफी संघर्ष करना पड़ा। कड़ी मेहनत के बलबूते वे यहां तक पहुंची है। वहीं आपको जानकर काफी दिलचस्प लगेगा कि अदाकारा को अब कई फिल्मी ऑफर मिल रहे हैं।
आर्थिक तंगी झेल चुकी है मनीषा
मनीषा रानी की लोकप्रियता में इजाफा ‘बिग बॉस ओटीटी 2’ से हुआ है। लेकिन कभी वो दौर भी था, जब मनीषा रानी के घरेलू हालात अच्छे नहीं थे। घर चलाने के लिए इनके पिता ने काफी कड़ी मेहनत की और बड़ी मुश्किल से अपने बच्चों का पालन पोषण किया। मनीषा रानी ने भी काफी आर्थिक तंगी झेली है, लेकिन अपने टैलेंट के बल पर इन्होंने बेशुमार लोकप्रियता हासिल की। हालिया समय में मनीषा को एक से बढ़कर एक फिल्मी ऑफर मिल रहे हैं।
मनीषा के मिले 5 फिल्मी ऑफर
मिली जानकारी के मुताबिक मनीषा को पांच बड़ी फिल्मों के ऑफर पेश हुए हैं। ये सारे फिल्मी ऑफर वो शो के बाहर निकलते ही साइन करेंगी। इसे जानकर मनीषा के फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। वहीं मनीषा के चाहने वालों को भी इस बात से काफी खुशी मिली है।