अनुष्का दूसरी बार बनेंगी मां और विराट बनेंगे पापा, जानें कपल कब देंगे गुड न्यूज

अनुष्का दूसरी बार बनेंगी मां और विराट बनेंगे पापा, जानें कपल कब देंगे गुड न्यूज

बी-टाउन की गलियारों से एक बड़ी खबर सामने आई है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के फैंस के लिए ये बड़ी खुशखबरी है। ये पॉवर कपल अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने को तैयार है। ऐसी खबर मिली है कि अनुष्का शर्मा दूसरी बार मां बनने वाली है। यानी कि विराट कोहली फिर से पापा बनेंगे। वहीं वामिका बड़ी बहन बन जाएगी। इस गुड न्यूज ने फैंस को हैरत में डाल दिया है।

दोनों को सही समय का इंतजार

अनुष्का और विराट के फैंस इस खबर को सुनकर काफी खुश हो गए हैं। अदाकारा की प्रेगनेंसी को लेकर तमाम जरूरी जानकारी सामने आई है। हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो अनुष्का अब अपनी प्रेग्नेंसी के दूसरे ट्राइमेस्टर में है। ये बेहद जल्द इस गुड न्यूज को आधिकारिक रूप से ऐलान करेंगे। शायद सही समय आने पर अनुष्का और विराट अपने फैंस को ये गुड न्यूज देंगे। हालिया समय में कपल ने इस खबर को लेकर चुप्पी साधी हुई है। अनुष्का के प्रेग्नेंट होने की खबर ने कहां से जोर पकड़ा? चलिए जानते हैं।

ऐसे पकड़ी गई चोरी

गौरतलब है कि अनुष्का बीते कई दिनों से किसी भी इवेंट में शिरकत नहीं कर रही है। यही नहीं वो अपने पति के साथ किसी भी मैच को देखने के लिए ट्रैवल भी नहीं कर रही है। ऐसे में लोग कयास लगा रहे हैं कि शायद वो नहीं चाहती कि अभी किसी को इसकी जानकारी हो कि अदाकारा मां बनने वाली है। इसी बीच अनुष्का और विराट को हाल में एक मैटरनिटी क्लीनिक में भी देखा गया। जहां पर कैमरापर्सन की नजर में आने पर उन्होंने उनसे रिक्वेस्ट की कि वो इस बात को सुर्खियों में ना लाए। उन्होंने वादा भी किया कि वो खुद इस खुशखबरी की अनाउंसमेंट करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *