अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर गोवा में रोमांटिक वेकेशन पर पहुंचे, वायरल हो रही फोटो

अनन्या पांडे और आदित्य रॉय कपूर गोवा में रोमांटिक वेकेशन पर पहुंचे, वायरल हो रही फोटो

बॉलीवुड अदाकारा अनन्या पांडे और अभिनेता आदित्य रॉय कपूर को हाल ही में गोवा एयरपोर्ट पर साथ में देखा गया। अपने पसंदीदा कपल को साथ में देखकर फैंस काफी उत्साहित हैं। आपको मालूम होगा कि आदित्य और अनन्या के अफेयर की खबरें लंबे समय से बी-टाउन के गलियारों में चर्चा का विषय बनी हुई है। बता दें कि दोनों के साथ होने की खबरों ने तब जोर पकड़ा, जब बीते साल ये साथ में कृति सैनन की दिवाली में शिरकत करने पहुंचे थे। उसके बाद भी दोनों सितारे तमाम मौके पर साथ में नजर आए। वहीं कुछ दिनों पहले दोनों को पुर्तगाल के लिस्बन शहर में वेकेशन मनाते भी देखा गया था, जहां से इनकी तमाम रोमांटिक फोटोज वायरल हुई।

अब ये लवबर्ड्स गोवा में छुट्टियां मना रहे है। एक्ट्रेस हाल में फिल्म ‘ड्रीम गर्ल 2’ में देखी गई थी, जोकि बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई। वहीं आदित्य ने ओटीटी पर अपने काम से लोगों का दिल जीत लिया। आदित्य और अनन्या ने अपने काम से थोड़ा सा समय निकाल कर एक दूसरे के साथ वेकेशन पर है।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Manav Manglani (@manav.manglani)

कबूल चुके रिलेशनशिप में होने की बात

आपको शायद मालूम होगा कि दोनों ने रिलेशनशिप को लेकर करण जौहर के शो कॉफी विद करण मे रिलेशनशिप को लेकर एक बड़ा हिंट भी दिया था। एक इंटरव्यू के दौरान रणबीर कपूर ने भी स्वीकारा था कि आदित्य राय कपूर एक लड़की के साथ डेट पर हैं, जिसका नाम ‘ए’ से है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि समय-समय पर दोनों की रिलेशनशिप के चर्चे सुर्खियों में होते हैं। वहीं दोनों ने इस पर कभी कमेंट भी नहीं किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *