69 साल के सूखे को खत्म करते हुए अल्लू अर्जुन ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार, टॉलीवुड के पहले एक्टर बने

69 साल के सूखे को खत्म करते हुए अल्लू अर्जुन ने जीता राष्ट्रीय पुरस्कार, टॉलीवुड के पहले एक्टर बने

साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की ‘पुष्पा द राइज’ ने रिलीज के बाद से ही तहलका मचा दिया था। फिल्म को काफी पसंद किया गया था। रिलीज होते ही फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। अब इस फिल्म के लीड एक्टर अल्लू अर्जुन ने एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। दरअसल, फिल्म ‘पुष्पा- द राइज’ के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया है। वह तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री में ऐसा करने वाले पहले अभिनेता बन गए हैं। आज से पहले किसी भी तेलुगु फिल्म अभिनेता ने राष्ट्रीय पुरस्कार नहीं जीता था।

मशहूर फिल्म निर्माता अल्लू अरविंद के बेटे अल्लू अर्जुन ने फिल्म ‘पुष्पा द राजइ’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार जीत लिया है। आज से कई तेलुगु फिल्मों ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीते हैं, लेकिन कोई भी अभिनेता ये सम्मान हासिल नहीं कर पाया है। लेकिन जो पिछले 69 साल में नहीं हो सका, वो अब हो गया है। वहीं, सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें अल्लू अर्जुन अवॉर्ड जीतने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। वह अपने पिता अल्लू अरविंद को गले लगाते नजर आ रहे हैं। वह कई करीबी दोस्तों से भी घिरे नजर आ रहे हैं जो अल्लू अर्जुन को बधाई दे रहे हैं।

बता दें कि नागार्जुन को साल 1997 में स्पेशल जूरी कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया था। लेकिन वह भी यह अवॉर्ड नहीं जीत सके। तब से हर कोई इस बात का इंतजार कर रहा था कि कोई एक्टर इस अवॉर्ड को अपने नाम करेगा। अब लोगों के दिलों में बस चुकी ‘पुष्पा द राइज’ ने इसे संभव कर दिखाया है।

इन सितारों ने भी अवॉर्ड अपने नाम किए

बता दें कि 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हो चुकी है। अल्लू अर्जुन के अलावा आर माधवन के लिए भी खास दिन रहा। उनकी फिल्म ‘रॉकेट्री द नांबी इफेक्ट’ को राष्ट्रीय पुरस्कार के लिए चुना गया। इसके अलावा श्रेया घोषाल को उनकी बेहतरीन गायकी के लिए नेशनल अवॉर्ड देने की घोषणा की गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *