आलिया ने देशी गर्ल प्रियंका की तारीफ की, बोली- मैं ऐसा नहीं कर सकती हूं, जानिए क्या है पूरा माजरा

आलिया ने देशी गर्ल प्रियंका की तारीफ की, बोली- मैं ऐसा नहीं कर सकती हूं, जानिए क्या है पूरा माजरा

बॉलीवुड की बेहद टैलेंटेड अदाकारा आलिया भट्ट आजकल अपने हॉलीवुड फिल्मी प्रोजेक्ट ‘हार्ट आफ स्टोन’ को लेकर काफी चर्चा में है। इस फिल्म में आलिया एंटागोनिस्ट हैकर किया धवन की भूमिका निभाती नजर आएंगी, जोकि एक खतरनाक हथियार हासिल करने के लिए गैल के राचेल स्टोन के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगी। टॉम हार्पर द्वारा निर्देशित और गैल गैडोट और जेमी डोर्नन स्टारर ये फिल्म 11 अगस्त को रिलीज होने को है। वहीं रिलीज के पहले आलिया भट्ट ने प्रियंका चोपड़ा के जैसे बॉलीवुड में अपना भविष्य बनाने को लेकर चर्चा की। बातों ही बातों में उन्होंने हॉलीवुड और बॉलीवुड के कामकाजी घंटों के बीच का अंतर के बारे में भी बात की।

हॉलीवुड प्रोजेक्ट को लेकर आलिया की राय

आलिया भट्ट से पहले बॉलीवुड की तमाम अदाकारा हॉलीवुड प्रोजेक्ट का हिस्सा बन चुकी है। जबकि देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की सफलता उन्हें इंस्पिरेशन देती है। एक इंटरव्यू में जब आलिया से हॉलीवुड में उनकी योजना को लेकर पूछा गया कि क्या वो अपने दोस्त प्रियंका चोपड़ा जोनास के जैसे खुद को अमेरिका में जाने को लेकर सोचती हैं।

प्रियंका की तरीफों के पुल बांधे

आलिया का इस दौरान बेहद दिलचस्प जवाब रहा। उनका कहना था कि उन्हें लगता है कि प्रियंका ने जो किया वो बेहद बहादुरी भरा था और अब तक किसी ने जो कुछ किया है। वो उससे बेहद अलग है। वो असल में भारत की हर युवा लड़की के लिए इंस्पिरेशन है, जिसका एक वैश्विक आइकन और वैश्विक स्टार बनने का ख्वाब रहा है। उन्हें बिल्कुल नहीं लगता कि वो ऐसा कर सकती हैं। दरअसल वो भारत में ही फिल्में करने की इच्छुक है और वह अद्भुत, अंतरराष्ट्रीय अवसरों को हासिल करने में सक्षम होना चाहती हैं। अदाकारा का कहना था कि उन्हें कभी भी नहीं पता था कि वो क्या कर रही है। ये केवल एक फिल्म है और उन्हें देखना कि यहां से वो कैसे आगे बढ़ती हैं।

इसके अलावा आलिया के वर्क फ्रंट का जिक्र किया जाए तो वो अपनी हाल में रिलीज हुई फिल्म ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ सफलता का लुफ्त उठा रही है। इनको पिछली बार फरहान अख्तर की फिल्म ‘जी ले जरा’ में अभिनय का जलवा बिखेरते हुए देखा गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *