राष्ट्रीय पुरस्कार लेने के लिए आलिया भट्ट अपनी शादी वाला ही लिबास चुना, वायरल हो रही फोटो
बॉलीवुड अदाकारा आलिया भट्ट के अंदाज ही निराले हैं। वहीं आज का दिन आलिया के लिए बेहद खास है, क्योंकि आज के दिन अदाकारा को ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ फिल्म के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उसके लिए आलिया पति रणबीर कपूर के साथ दिल्ली भी पहुंची थी। वहीं से अदाकारा की लेटेस्ट तस्वीरें वायरल हो रही है, जिसके चलते वो सोशल मीडिया पर छाई हुई है।
शादी में जोड़े के लिबास में दिखी अदाकारा
69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार का आयोजन दिल्ली में हुआ। यहां पर देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सभी कलाकारों और अभिनेताओं को प्रशस्ति पत्र और मेडल से सम्मानित की। इस अवॉर्ड फंक्शन में पहनने के लिए अदाकारा ने और कुछ नहीं बल्कि अपनी शादी का जोड़ा को चुना था। इंटरनेट पर जो तस्वीर देखी जा रही है, उसमें एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की शादी वाली अपनी साड़ी पहन रखी है। उसके साथ उन्होंने चोकर नेकलेस और स्टेट इयररिंग्स को बखूबी रूप से पहन रखा है।
View this post on Instagram
अदाकारा लंबे समय से इंडस्ट्री में सक्रिय है। इन्होंने कई हिट फिल्में दी है। एक्ट्रेस अभिनय की दुनिया में जितनी कामयाब है। उतना निजी जिंदगी में भी खुश है। इनकी छोटी सी फैमिली है, जिनमें इनके पति रणबीर कपूर के अलावा उनकी बेटी राहा है, जिसकी झलक पाने के लिए उनके फैंस बेताब रहते है।
इस फिल्म के लिए मिला नेशनल अवार्ड
वहीं बता दें कि एक्ट्रेस के लिए आज का दिन बेहद खास है और इस स्पेशल मौके पर शादी का जोड़े को चुना। वहीं ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ ने कुल 5 कैटेगरी में राष्ट्रीय पुरस्कार अपने नाम दर्ज किए हैं। आलिया के साथ इस अवॉर्ड फंक्शन में कृति सेनन शामिल हुई। उन्हें ‘मिमी’ के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया।