देसी दारू के नशे में अक्षरा सिंह ने किया शानदार डांस, नए साल पर महफिल जमाएगा ये सॉन्ग

देसी दारू के नशे में अक्षरा सिंह ने किया शानदार डांस, नए साल पर महफिल जमाएगा ये सॉन्ग

भोजपुरी सिनेमा की चमकती हुई सितारा अक्षरा सिंह को भला कौन नहीं जानता है। इन्होंने अपने स्टाइल और फैशन से हर किसी को हैरत में डाल दिया है। ये सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती है और ये अपनी कातिलाना अदाओं से अक्सर फैंस का दिल जीत लेती है। वहीं अब नए साल से पहले अक्षरा सिंह अपने नए गाने को लेकर खासा सुर्खियों में बनी हुई है। अक्षरा का ये गाना नए साल के पहले शाम को रंगीन बनाने के लिए काफी शानदार साबित होने वाला है। अक्षरा सिंह के गाने को लोग काफी पसंद भी कर रहे है। और सोशल मीडिया पर ये जमकर धमाल मचा रहा है।

अलग की स्वैग में नजर आई अक्षरा

अक्षरा सिंह के इस खास गाने का नाम का जिक्र करें तो वो ‘देसी दारू’ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि अक्षरा ने किस कदर अपनी कमर कस ली है। इस बीच उन्होंने सूट पहन रखा है और बालों में परांदा लगाया हुआ है। काले चश्मे में अक्षरा स्वैग का देखते ही बन रहा है। इसके साथ ही वो सिर पर शराब की बोतल लेकर डांस करती दिख रही है। अक्षरा का ये अंदाज देखते ही बन रहा है। वो पूरे जोर से डांस करती नजर आ रही है।

हिंदी संगीत प्रेमी को भी पसंद आएगा सॉन्ग

अक्षरा सिंह का देसी दारू वाला गाना लोगों के बीच काफी हिट होने वाला है। हालांकि ये गाना उनके ऑफिशियल चैनल पर रिलीज किया जाना तय हुआ है। अक्षरा सिंह के गाने में नए साल की मस्ती की झलक देखी जा सकती है। ये गाना भोजपुरी संगीत प्रेमियों के साथ हिंदी संगीत प्रेमियों के लिए भी काफी खास है। इसी कड़ी में आपको बता दे कि अक्षरा सिंह ने इस गाने को खुद गाया है।

फैंस को पसंद आया गाना

इसके गीतकार छोटू यादव है तो संगीतकार छोटू रावत और संगीतकार धनंजय सिंह का नाम सामने आया है। वहीं गाने के असिस्टेंट कोरियोग्राफर असलम खान और असिस्टेंट डायरेक्टर राहुल शर्मा हैं। गाने के एडिटर का नाम अनूप मिश्रा है। वहीं अक्षरा सिंह हर इवेंट में अपना गाना अक्सर लॉन्च करती रहती है। अभी कुछ समय पहले उन्होंने छठ से जुड़ा एक गाना बेहद खूबसूरती से गाया था। जोकि बेहद इमोशनल भी था। इस गाने को फैंस ने काफी पसंद भी किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *