एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म, सामने आई पहली तस्वीर, जानें क्या रखा है नाम

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने दिया बेटी को जन्म, सामने आई पहली तस्वीर, जानें क्या रखा है नाम

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर मां बन गई हैं। एक्ट्रेस ने 23 सितंबर को बेटी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी खुद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया के जरिए दी है। एक्ट्रेस ने पति और बेटी के साथ कुछ तस्वीरें शेयर कर फैंस को ये खुशखबरी दी है। अब ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

स्वरा भास्कर बनीं बच्ची की मां

स्वरा भास्कर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी बच्ची की कुछ तस्वीरें शेयर की हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस अपनी बेटी को गोद में लिए हुए है और उनके पति फहद अहमद उनके बगल में खड़े होकर कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं। तस्वीरों में स्वरा ब्लैक एंड व्हाइट ड्रेस में नजर आ रही हैं। उन्होंने अपनी बेटी को गुलाबी कपड़े में लपेटा हुआ है। दूसरी तस्वीर अस्पताल की है। जहां एक्ट्रेस ने बेटी को जन्म दिया। एक अन्य तस्वीर में फहाद अपनी नन्हीं परी को गोद में लिए नजर आ रहे हैं।

 

View this post on Instagram

 

A post shared by Swara Bhasker (@reallyswara)

स्वरा ने तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा?

इन तस्वीरों को फैंस के साथ शेयर करते हुए स्वरा ने लिखा- ‘एक प्रार्थना सुनी गई, एक आशीर्वाद दिया गया, एक गाना गाया गया, हमारी बेबी राबिया का जन्म 23 सितंबर 2023 को हुआ। आपके प्यार के लिए धन्यवाद। …यह बिल्कुल नई दुनिया है..’एक्ट्रेस की इस पोस्ट पर अब उनके फैंस उन्हें नन्हीं परी के जन्म की बधाई दे रहे हैं।

स्वरा भास्कर ने इसी साल मार्च में फहद अहमद से शादी की थी। दोनों ने पहले कोर्ट मैरिज और फिर पूरे रीति-रिवाज से शादी की। जिसकी तस्वीरें काफी समय तक सोशल मीडिया पर वायरल होती रही थी। इस शादी को लेकर एक्ट्रेस को काफी समय तक ट्रोल किया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *