दिशा पटानी के बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर के कारनामे को जानकर आप हैरान हो जाएंगे, यूजर्स का रहा ये रिएक्शन
दिशा पटानी आजकल अपने बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर को लेकर काफी सुर्खियों में है। हाल ही में उनके बॉयफ्रेंड ने अपनी बांह पर अदाकारा के चेहरे का टैटू गुदवाकर ऐसा कारनामा कर दिया है, जिससे कि दिशा काफी चर्चा में आ गई है। टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप के बाद दिशा का नाम अलेक्जेंडर सिकंदर से खुद जोड़ा जा रहा है। हाल में ही दिशा पाटनी ने बॉयफ्रेंड अलेक्जेंडर का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था, जो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है।
वायरल हो रहा वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि अलेक्जेंडर अपनी बांह में टैटू बनवाते नजर आ रहे हैं। बता दें कि अलेक्जेंडर ने एक लड़की के चेहरा का टैटू गुदवाया है, जिसकी शक्ल दिशा से हूबहू मिलती जुलती है। ऐसे में लोगों का अंदाजा है कि मॉडल और एक्टर अलेक्जेंडर ने अपनी बांह पर किसी और का नहीं बल्कि दिशा पटानी का चेहरा गुदवा रखा है। ये सोशल मीडिया पर बेहद कम समय में छा गया।
View this post on Instagram
यूजर्स का ये रहा रिएक्शन
दिशा के इस वीडियो पर लोग जमकर कमेंट कर रहे हैं। बता दें कि अलेक्जेंडर ने इस वीडियो को खुद सोशल मीडिया पर साझा किया है। इसके बाद लोग वीडियो को देखकर खासा कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- ये तो दिशा के प्यार में पूरी तरह से डूब चुका है। इसलिए तो अदाकारा के चेहरे का ही टैटू गुदवा लिया। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा- टाइगर श्रॉफ की चिंता सताने लगी। एक यूजर ने कमेंट में लिखा- बेचारे टाइगर का क्या होगा? यही नहीं टैटू को देखकर यूजर को तो एक्ट्रेस की मूवी ‘कंगुवा’ मूवी के लुक की यादें तरोताजा हो गई। एक यूजर ने कमेंट किया- ‘कंगुवा’ मूवी में दिशा का लुक कुछ हद तक ऐसा ही होगा।
कभी इस अभिनेता से जुड़ा था नाम
मनोरंजन की दुनिया से ताल्लुक रखने वालो को बखूबी पता होगा कि दिशा पटानी और टाइगर श्रॉफ कभी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। दोनों ने एक दूसरे को 6 साल तक डेट किया था। हालांकि 6 साल बाद इन्होंने अपना रास्ता पूरी तरह से अलग कर दिया। अब ये एक दूसरे से महज एक दोस्त के तौर पर मिलते हैं।