विवेक-ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर बोले एक्टर सुरेश ओबेरॉय- मैंने बेटे को बोला था ऐसा मत कर लेकिन…

विवेक-ऐश्वर्या के रिश्ते को लेकर बोले एक्टर सुरेश ओबेरॉय- मैंने बेटे को बोला था ऐसा मत कर लेकिन…

सुरेश ओबेरॉय बॉलीवुड इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता हैं। पिता के नक्शे कदम पर बेटे विवेक ओबेरॉय ने भी इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बनाई है। हालांकि इनका फिल्मी करियर ज्यादा दिनों तक चल नहीं सका। वहीं विवेक के पिता सुरेश हालिया समय में ‘एनिमल’ फिल्म में नजर आए हैं। इसमें रणबीर कपूर मुख्य भूमिका में है।

हाल में ही सुरेश ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे विवेक का और ऐश्वर्या राय के रिलेशनशिप को लेकर कुछ नहीं बताया। अभिनेता का कहना है कि इस बारे में मुझे डायरेक्टर रामगोपाल वर्मा के जरिए पता लगा था। इसके अलावा उन्होंने ये बताया कि सलमान खान और अमिताभ बच्चन के बीच उनकी कैसी बॉन्डिंग है।

विवेक और ऐश्वर्या के रिश्ते पर बोले सुरेश

सुरेश ओबेरॉय का कहना था कि कई चीजों के बारे में तो उन्हें खुद नहीं पता था। विवेक ने इसके बारे कभी नहीं बताया। डायरेक्टर रामू से पहले किसी और ने उनको बताया था और उन्होंने विवेक को इसे लेकर समझाया था कि ऐसा मत करो।

अमिताभ बच्चन से ऐसे हैं रिश्ते

सुरेश ने सदी के महानायक अमिताभ बच्चन के साथ कैसी बॉन्डिंग है, इसके बारे में सुरेश का कहना था कि वो उनके कभी भी दोस्त थे। वे महज उनका को-स्टार रहे हैं और उनके बीच केवल इंडस्ट्री वाला रिश्ता है। इसी बीच उन्होंने बताया कि मिस्टर बच्चन ने उनको अपनी बर्थडे पार्टी में बुलाया था। उन्होंने लोगों को इस बारे में जानने नहीं दी है और जब कभी भी वो मिलते हैं, तो बेहद अच्छे से मिलते हैं।

सलमान खान से ऐसी है बॉन्डिंग

सलमान खान और उनके पिता सलीम खान के साथ सुरेश ने अपने रिश्ते को लेकर भी खुलासा किया कहा कि वो तब भी विवेक के केस में अधिक परेशान नहीं था और हालिया समय में भी नहीं हैं। आज भी हम सलमान, सलीम से बहुत अच्छे से मिलते हैं। सलमान से जब भी से इनकी मुलाकात होती है। वो अपनी सिगरेट को छुपा लेते हैं और इसके बाद कहीं जाकर मुझसे बात करते है। इसकी वजह उनका मुझे लेकर रिस्पेक्ट है। उन्होंने हमेशा विवेक को समझाया कि सलीम जी का पैर छुए। वो सलीम की बेहद रिस्पेक्ट करते है। चीजें तो होती रहती है लेकिन उनके रिश्ते आपस में काफी अच्छे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *