‘फाइटर’ की टीम में शामिल हुआ एक और स्क्वॉड्रन लीडर, दीपिका पादुकोण ने खुद रिवील किया एक्टर का पहला लुक
‘वॉर’ फिल्म की रिलीज के बाद फैंस एक बार फिर ऋतिक रोशन और सिद्धार्थ आनंद की पार्टनरशिप को बड़े पर्दे पर देख सकेंगे। दोनों दोबारा से ‘फाइटर’ फिल्म के जरिए सिनेमाघरों में धमाल मचाने को तैयार हैं और इस बार उनके साथ बॉलीवुड की अदाकारा दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन की ऑनस्क्रीन जोड़ी बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस खासा उत्साहित हैं। इसी बीच फिल्म से सबसे पहले ऋतिक रोशन का पोस्टर सामने आया था।
‘फाइटर’ फिल्म को लेकर आए दिन कोई न कोई अपडेट मिल रहा है। स्क्वाड्रन लीडर बनी दीपिका पादुकोण, अनिल कपूर और करण सिंह ग्रोवर का फर्स्ट लुक फैंस के सामने रिवील कर किया जा चुका है। वहीं हाल में ही दीपिका पादुकोण, ऋतिक रोशन स्टारर ‘फाइटर’ से एक और एक्टर का लुक से पर्दा उठाया गया है। दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन के बाद अभिनेता अक्षय ओबेरॉय का लुक भी लोगों के सामने रिवील कर दिया गया है। इसे मेकर्स के साथ-साथ दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
View this post on Instagram
फैंस ने ‘फाइटर’ को बताया ब्लॉकबस्टर
अक्षय ओबेरॉय का लुक जारी करने के साथ ही दीपिका पादुकोण ने फैंस को उनके फिल्म में किरदार से भी थोड़ा बहुत रूबरू कराया। सिद्धार्थ आनंद की हालिया फिल्म ‘फाइटर’ में अक्षय ओबेरॉय स्क्वाड्रन लीडर बशीर खान की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। ये फिल्म में युद्ध के लिए हथियार प्रणाली संचालक की भूमिका अदा करते नजर आएंगे। वहीं दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन फिल्म में मुख्य भूमिका में है। चंद दिनों पहले फिल्म का टीजर दर्शकों के सामने रिवील कर दिया गया। वहीं फिल्म का टीजर देखने के बाद फैंस ने फाइटर को ब्लॉकबस्टर फिल्म बता दिया था। ऋतिक और दीपिका की अभिनीत ये फिल्म एक एरियल एक्शन फ्रेंचाइजी फिल्म है।
इस दिन सिनेमाघरों में रिलीज होगी फिल्म
इसी कड़ी में आपको बता दे की फाइटर की रिलीज का ऐलान मार्क्स ने 10 जनवरी 2021 को किया था ।फाइटर की शूटिंग मुंबई के अलावा जम्मू कश्मीर असम और हैदराबाद जैसे बड़े शहरों में हुई है। इस फिल्म में बॉलीवुड कई बड़े सितारे अभिनय का जलवा बिखेरते नजर आएंगे। इसके साथ जानी-मानी अभिनेत्री संजीदा शेख भी नजर आएंगे। फाइटर अगले साल 25 जनवरी 2024 को सिनेमाघर में दस्तक देगी।