विजय देवरकोंडा के पोस्ट से फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ी, ‘लेडी लव’ का नाम सामने आने को लेकर लगा रहे कयास
साउथ के सुपरस्टार विजय देवरकोंडा की फैन फॉलोइंग महज साउथ इंडस्ट्री तक सीमित नहीं है, बल्कि बॉलीवुड में भी इनके चाहने वाले है। वहीं फैंस को अभिनेता के बॉलीवुड डेब्यू से काफी उम्मीदें थी। जबकि उनकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप साबित हुई। लेकिन इससे अभिनेता की पॉपुलैरिटी में जरा भी असर नहीं हुआ है। एक्टर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ दोनों में बेहद खुश है। ये आए दिन किसी न किसी वजह से काफी सुर्खियों में होते हैं। मौजूदा समय में इनके लेडी लव को लेकर तमाम तरह की खबरें सामने आ रही है।
जल्द गर्लफ्रेंड का नाम उजागर करेंगे
एक्टर ने हाल में ही सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट कर दिया जिससे फैंस काफी उत्साहित हो गए हैं। उन्हें अब उनकी अगली पोस्ट का बेसब्री से इंतजार है। गौरतलब है कि अभिनेता ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा इशारा किया है, जिसके बाद से लोग उनकी लव लाइफ को लेकर जिक्र कर रहे हैं। फैंस को ये जानने में खासा दिलचस्पी है कि विजय देवरकोंडा की गर्लफ्रेंड कौन है? लेकिन अब ऐसा लग रहा है कि उन्हें बेहद जल्द उनके लेडी लव के बारे में पता चल जाएगा, जिसे जानने के लिए वो काफी बेताब है।
पोस्ट के जरिए इशारा किया
विजय देवरकोंडा ने हाल में ही इंस्टाग्राम पर किसी का हाथ थामे एक फोटो साझा की है। इंटरनेट पर वायरल हो रही इस फोटो में दो हाथ साफ तौर पर नजर आ रहे हैं। इसमें एक हाथ तो अभिनेता यानी कि विजय का है लेकिन दूसरा हाथ किसी लड़की का है। ये अभी भी रहस्य में बना हुआ है। इस फोटो को साझा करते हुए विजय ने बतौर कैप्शन में लिखा- कुछ हो रहा है, लेकिन ये बेहद खास है। जल्द ही इसके बारे में अनाउंस करूंगा। हालांकि फैंस इस पोस्ट को देखकर खासा हैरान हैं। इन सबके अलावा एक स्टोरी में उन्होंने इंस्टाग्राम लाइव आने की भी जानकारी अपने फैंस के साथ साझा की थी।
फैंस विजय की लव लाइफ का कयास लगा रहे
बता दें कि एक्टर के फैंस कयास लगा रहे है कि विजय लाइव सेशन में अपनी जिंदगी से जुड़ी उस मिस्ट्री वुमन का नाम उजागर करेंगे। वहीं कुछ लोगों ने ये पहले से ही तय कर लिया है कि देवरकोंडा-रश्मिका मंदाना के साथ अपने रिलेशन को वो ऑफिशियल करने की मंशा में है। बीते कुछ समय से दोनो को लेकर एक से बढ़कर एक खबरें सामने आ रही है। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा नाम साथ लंबे समय से लिया जा रहा है। वहीं विजय की इस पोस्ट ने अफवाहों के बाजार को गर्म कर दिया है।