शादी से पहले पैपराजी ने पूछे परिणीति चोपड़ा से ये सवाल, एक्ट्रेस का रहा ये रिएक्शन
परिणीति चोपड़ा:-
एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और ‘आप’ नेता राघव चड्ढा अक्सर चर्चा में रहते हैं। डेटिंग की खबरों के बाद दोनों ने 13 मई को सगाई कर ली। अब उनकी शादी की अटकलें चर्चा में हैं। हाल ही में परिणीति का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें परिणीति पैपराजी के सवालों से बचती नजर आ रही हैं। परिणीति और राघव चड्ढा के सगाई समारोह में परिवार के सदस्यों और राजनेताओं ने भाग लिया था। कयास लगाए जा रहे हैं कि परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा अक्टूबर में शादी के बंधन में बंध सकते हैं।
इस समय सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में पैपराजी परिणीति चोपड़ा से पूछते हैं कि शादी के बाद आपकी जिंदगी कैसी रही है और इस दौरान आप कैसा महसूस करती हैं? इस पर परिणीति कह रही हैं कि मैंने अभी तक शादी नहीं की है। इस सवाल के बाद यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि अभी शादी कहां हुई? कुछ भी। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा है कि शादी अभी बाकी है। एक अन्य यूजर ने लिखा कि ये लोग कैसी हरकत करते हैं। इसके अलावा एक अन्य यूजर ने लिखा कि अब शादी कहां है? परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
परिणीति के फिल्मी प्रोजक्ट
परिणीति चोपड़ा के वर्कफ्रंट की बात करें तो परिणीति इम्तियाज अली द्वारा निर्देशित ‘चमकीला’ में दिलजीत दोसांझ के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी। कहा जा रहा है कि यह फिल्म पंजाबी गायक अमर सिंह चमकीला से प्रेरित है। परिणीति चोपड़ा हाल ही में फिल्म ‘उंचाई’ और कोड नेम ‘तिरंगा’ में नजर आई थीं। अब वह जल्द ही फिल्म कैप्सूल गिल में नजर आएंगे। परिणीति ने अपने करियर की शुरुआत लेडीज वर्सेज रिकी बहल से की थी। उन्होंने ‘इश्कजादे’, ‘हंसी तो फंसी’, ‘दावत-ए-इश्क’, ‘किल दिल’ और गोलमाल अगेन’ जैसी कई फिल्मों में काम किया है।