खूंखार विलेन के दामाद हैं अभिनेता शरमन जोशी, कभी इसे लेकर सुनने पड़े थे ताने

खूंखार विलेन के दामाद हैं अभिनेता शरमन जोशी, कभी इसे लेकर सुनने पड़े थे ताने

शरमन जोशी:-

‘3 इडियट्स’ फिल्म के बाद शरमन जोशी के अभिनय से हर कोई परिचित हो गया था। आज ये अपना 44वां बर्थडे जन्मदिन मना रहे हैं, लेकिन एक वो भी समय था जब अभिनेता को गलत टाइमिंग के लिए काफी ताने सुनने पड़ते थे।

‘ 3 इडियट्स’ फिल्म की सफलता ने शरमन को एक कामयाब अभिनेता बना लिया था। इस फिल्म में शरमन ने राजू का किरदार बखूबी निभाया था। वहीं इस फिल्म के बाद ये कई और फिल्मों में नजर ज्यादातर फिल्में कॉमेडी बेस्ड है, लेकिन अभिनेता अभी तक कोई ऐसी फिल्म में नजर नहीं आए, जिनमें सोलो एक्टर का रोल हो। इतने बड़े मुकाम तक पहुंच पाना शरमन के लिए आसान नहीं था। इसके लिए इन्होंने काफी दिक्कतों का सामना किया है। चलिए जानते हैं कि उनके फिल्मी करियर में कौन-कौन सी चुनौतियां आई थी।

शरमन जोशी
शरमन जोशी

शरमन जोशी की पैदाइश नागपुर के एक गुजराती ब्राह्मण परिवार में हुई थी। ये बचपन से ही एक्टिंग से जुड़े हुए थे। शरमन के पिता अरविंद जोशी पेशे से एक गुजराती थिएटर असिस्टेंट थे। वहीं इनकी बहन मानसी की शादी जाने-माने अभिनेता रोहित रॉय से हुई है। शरमन को शुरू से ही बड़े पर्दे की दुनिया से लगाव था। इसी के चलते उन्होंने फिल्म ‘गॉडमदर’ से 1999 से फिल्मी करियर की शुरुआत की थी।

शरमन ने कई बड़ी फिल्में की
‘गॉडमदर’ फिल्म के बाद शरमन जोशी कई और भी फिल्मों में नजर आए, जिनमें ‘फरारी की सवारी’, ‘स्टाइल ‘, ‘रंग दे बसंती’ और ‘ढोल’ जैसी बड़ी फिल्में थी। अभिनय को लेकर शरमन को शुरुआती दौर में खराब कॉमिक टाइमिंग को लेकर काफी ताने सुनने पड़ते थे, लेकिन इनका शफी ईनामदार ने शरमन का साथ दिया और उन्हें अच्छा प्रदर्शन के लिए रूप से प्रेरित किया। अभिनेता ने हार नहीं मानी और इन्होंने कुल मिलाकर 50 शो किए। इसी के चलते टाइमिंग में खास बदलाव और सुधार आया।

शरमन जोशी
शरमन जोशी

नामी विलेन की बेटी से रचाई शादी
शरमन जोशी उस समय काफी सुर्खियों में थे। जब इन्होंने सिर्फ 21 साल की उम्र में जाने-माने विलेन प्रेम चोपड़ा की बेटी से शादी कर ली।गौरतलब है कि शरमन और प्रेरणा एक ही कॉलेज में पढ़ते थे। अभिनेता पहली नजर मिली प्रेरणा को पसंद करने लगे थे। इसी के चलते इन्होंने साल 2000 में शादी रचा ली और अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *