वेब सीरीज ‘दहाड़’ को लेकर मिली बड़ी अपडेट,सोनाक्षी सिन्हा खाकी वर्दी में नजर आएंगी,टीजर डेट रिलीज

वेब सीरीज ‘दहाड़’ को लेकर मिली बड़ी अपडेट,सोनाक्षी सिन्हा खाकी वर्दी में नजर आएंगी,टीजर डेट रिलीज

वेब सीरीज दहाड़:-

सोनाक्षी सिन्हा बेहद जल्द अपने अपकमिंग क्राइम ड्रामा सीरीज,’दहाड़’ में नजर आएगी।इस वेब सीरीज का टीजर रिलीज कर दिया गया है।अभिनेत्री का रोल एक पुलिस अधिकारी का है।

सोनाक्षी सिन्हा आजकल कई वजह से सुर्खियों में है।जिनमें एक वजह उनका फिल्मी प्रोजेक्ट तो वहीं दूसरी वजह उनकी नामी पॉलिटिशन से शादी को लेकर है। वही जब भी सोनाक्षी बड़े पर्दे पर नजर आती है तो वो अपने शानदार अभिनय के जरिए फैंस को खुश कर देती है ।इन्होंने अपना फिल्मी डेब्यू वैसे तो सलमान खान की फिल्म दबंग से किया था ।इसके बाद इनके हाथ कई बड़ी बॉलीवुड फिल्में लगी।पिछली बार ये ‘ डबल एक्सएल” फिल्म में नजर आई थी। वही अब ये बिल्कुल अलग अंदाज में नजर आएंगी।

वेब सीरीज दहाड़
वेब सीरीज दहाड़

सोनाक्षी बेहद जल्द अपने अपकमिंग एक्टिंग प्रोजेक्ट ‘ दहाड़’ में नजर आएगी।ये एक वेब सीरीज है। वहीं इसका टीजर भी रिलीज किया जा चुका है। इसमें सोनाक्षी का अवतार काफी धांसू है।

सब इंस्पेक्टर के रोल में है सोनाक्षी
बता दे कि जिस दिन से सोनाक्षी सिन्हा के ओटीटी वेब सीरीज की घोषणा की थी। उसी दिन से फैंस सोनाक्षी की एक झलक पाने के लिए बेताब थे। वही आज उन्हें इसके बारे में एक और अपडेट मिली है।अमेज़न प्राइम वीडियो पर सोनाक्षी की आगामी क्राईम ड्रामा सीरीज ‘ दहाड़’ का टीजर रिलीज किया गया है। वही टीजर की शुरुआत 27 महिलाओं की मौत की उलझी हुई गुत्थी से होती है।जिसके खिलाफ अब तक कोई शिकायत दर्ज नहीं की गई है।वही हत्याओ के मामले की पड़ताल करने की बागडोर सोनाक्षी सिन्हा यानी कि सब – इंस्पेक्टर अंजली भाटिया के ऊपर होती है।टीजर में सोनाक्षी सिन्हा का रोल काफी दमदार है।

वेब सीरीज दहाड़
वेब सीरीज दहाड़

सोनाक्षी के साथ ये सितारे नजर आयेंगे।
‘ दहाड़’ वेब सीरीज रीमा कागती और जोया अख्तर द्वारा बनाई गई है। वही इसका निर्देशन रीमा कागती और रुचिका ओबरॉय के जरिए बनाया गया है।दहाड़ में सोनाक्षी सिन्हा के अलावा विजय वर्मा ,गुलशन देवैया ,और सोहम शाह जैसे एक्टर मुख्य भूमिका में होंगे। वही सोनाक्षी की ये वेब सीरीज पहली डिजिटल डेब्यू है ।इसमें ये एक महिला पुलिस अधिकारी का रोल निभाती नजर आएगी।टीजर में 27 महिलाओं की संदिग्ध रूप से हत्याओं का खुलासा किया गया है ,जिसमें अब तक कोई शिकायत या गवाह नहींहै।

वेब सीरीज दहाड़

 

ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आई
अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर टीजर साझा करते हुए अमेज़न प्राइम वीडियो ने ‘ दहाड़’ के ट्रेलर रिलीज डेट का एलान किया है।मेकर का यूं लिखना था ‘ सबसे बुरे वक्त में, एक महिला उठेगी, प्राइम पर दहाड़ ट्रेलर 3 मई को रिलीज होना तय है। वहीं सोनाक्षी सिन्हा के फिल्मी प्रोजेक्ट का जिक्र करे तो इन्हें आखिरी बार ‘डबल एक्सएल’ में देखा गया। वही ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर औंधे मुंह गिरी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *